मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की रिकॉर्ड कमाई, एक साल में 133 करोड़ से भर गया खजाना

JAGRAN DESK

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने 2024-25 के वित्त वर्ष में 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है. यह कमाई पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है. ट्रस्ट के प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता भक्तों के सुखद दर्शन अनुभव और प्रशासन की कुशलता के कारण संभव हुई है.

मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है. हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और दान देते हैं. अरबपतियों से लेकर हर आम इंसान मंदिर में दर्शन के बाद दान करके जाते हैं. जिससे हर साल मंदिर के खजाने में अरबों रुपए आते हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंदिर ने 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है, जो अब तक की सबसे ज्यादा सालाना कमाई मानी जा रही है. \

दान और चढ़ावे से ऐतिहासिक कमाई

सिद्धिविनायक गणपति मंदिर को इस साल श्रद्धालुओं से नकद दान, सोना-चांदी, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और अन्य माध्यमों से बड़ी रकम प्राप्त हुई. मंदिर प्रशासन के अनुसार, भक्तों की बढ़ती संख्या और ऑनलाइन डोनेशन विकल्पों के कारण यह आय लगातार बढ़ रही है.

इनसे हुई रिकॉर्ड कमाई

  • दान पेटी से प्राप्त नकद दान- 98 करोड़
  • सोना और चांदी के दान 7 करोड़
  • ऑनलाइन डोनेशन 18 करोड़
  • अन्य आय स्रोत (प्रसाद, पूजा बुकिंग आदि) 10 करोड़

पिछले साल की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी

पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंदिर की कुल आय 80 करोड़ रुपये थी. इस साल यह आय करीब 66% अधिक रही, जो दर्शाता है कि मंदिर की लोकप्रियता और भक्तों की आस्था लगातार बढ़ रही है.

कहां होता है ये पैसा इस्तेमाल?

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट इस आय का उपयोग सामाजिक कल्याण योजनाओं, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, और गरीबों की सहायता के लिए करता है. इसके अलावा, मंदिर की सुरक्षा, रखरखाव और विस्तार कार्यों पर भी यह राशि खर्च की जाती है.

हर साल गणेश चतुर्थी और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर लाखों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. बॉलीवुड सितारे, बिजनेसमैन और आम जनता सभी इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

सबसे ज्यादा होती है कमाई

सिद्धिविनायक मंदिर ही नहीं, भारत के अन्य धार्मिक स्थलों को भी हर साल सौ करोड़ से ज़्यादा का दान मिलता है. दान के मामले में आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पूरे भारत में सबसे आगे है. इस मंदिर को सालाना 1500 करोड़ से लेकर 1650 करोड़ रुपये तक का दान मिलता है. इस सूची में अगला नाम केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर का है. इस मंदिर को हर साल भक्त 750 करोड़ से लेकर 800 करोड़ रुपये तक का दान देते हैं. वर्तमान में तीसरे स्थान पर मौजूद राम मंदिर को एक साल में 700 करोड़ रुपये का दान मिलने की खबर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की रिकॉर्ड कमाई, एक साल में 133 करोड़ से भर गया खजाना

JAGRAN DESK

मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है. हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और दान देते हैं. अरबपतियों से लेकर हर आम इंसान मंदिर में दर्शन के बाद दान करके जाते हैं. जिससे हर साल मंदिर के खजाने में अरबों रुपए आते हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंदिर ने 133 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है, जो अब तक की सबसे ज्यादा सालाना कमाई मानी जा रही है. \

दान और चढ़ावे से ऐतिहासिक कमाई

सिद्धिविनायक गणपति मंदिर को इस साल श्रद्धालुओं से नकद दान, सोना-चांदी, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और अन्य माध्यमों से बड़ी रकम प्राप्त हुई. मंदिर प्रशासन के अनुसार, भक्तों की बढ़ती संख्या और ऑनलाइन डोनेशन विकल्पों के कारण यह आय लगातार बढ़ रही है.

इनसे हुई रिकॉर्ड कमाई

  • दान पेटी से प्राप्त नकद दान- 98 करोड़
  • सोना और चांदी के दान 7 करोड़
  • ऑनलाइन डोनेशन 18 करोड़
  • अन्य आय स्रोत (प्रसाद, पूजा बुकिंग आदि) 10 करोड़

पिछले साल की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी

पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंदिर की कुल आय 80 करोड़ रुपये थी. इस साल यह आय करीब 66% अधिक रही, जो दर्शाता है कि मंदिर की लोकप्रियता और भक्तों की आस्था लगातार बढ़ रही है.

कहां होता है ये पैसा इस्तेमाल?

सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट इस आय का उपयोग सामाजिक कल्याण योजनाओं, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, और गरीबों की सहायता के लिए करता है. इसके अलावा, मंदिर की सुरक्षा, रखरखाव और विस्तार कार्यों पर भी यह राशि खर्च की जाती है.

हर साल गणेश चतुर्थी और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर लाखों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. बॉलीवुड सितारे, बिजनेसमैन और आम जनता सभी इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

सबसे ज्यादा होती है कमाई

सिद्धिविनायक मंदिर ही नहीं, भारत के अन्य धार्मिक स्थलों को भी हर साल सौ करोड़ से ज़्यादा का दान मिलता है. दान के मामले में आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पूरे भारत में सबसे आगे है. इस मंदिर को सालाना 1500 करोड़ से लेकर 1650 करोड़ रुपये तक का दान मिलता है. इस सूची में अगला नाम केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर का है. इस मंदिर को हर साल भक्त 750 करोड़ से लेकर 800 करोड़ रुपये तक का दान देते हैं. वर्तमान में तीसरे स्थान पर मौजूद राम मंदिर को एक साल में 700 करोड़ रुपये का दान मिलने की खबर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/siddhivinayak-temple-in-mumbai-filled-the-treasure-from-133-crores/article-16361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.