15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उतरेंगे विराट कोहली: DDCA को फोन कर दी सहमति, 24 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Sports

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपनी उपलब्धता की पुष्टि फोन पर दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को देकर की।

यह निर्णय तब सामने आया है जब घरेलू क्रिकेट में वरिष्ठ खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर BCCI की स्पष्ट सलाह कोहली और रोहित शर्मा तक पहुंचाई गई थी। टूर्नामेंट 24 दिसंबर से अहमदाबाद में शुरू होगा।

इस खबर ने आज की ताज़ा ख़बरों में जगह बना ली है और भारत समाचार अपडेट के बीच इसे घरेलू क्रिकेट के लिए बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रांची वनडे के दौरान कोहली के फिटनेस संबंधी बयान पर बातचीत के बाद BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए राज़ी किया। कोहली ने पहले वनडे के बाद कहा था कि अब 37 वर्ष की उम्र में उन्हें रिकवरी के लिए समय चाहिए और वे मैच से पहले एक दिन का ब्रेक लेना पसंद करते हैं।

कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछली बार फरवरी 2010 में सर्विसेज़ के खिलाफ मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट में लंबे समय से हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने 29 जून 2024 को टी-20 और 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब केवल वनडे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में उनकी वापसी दिल्ली टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

फिलहाल कोहली रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने पहुंचे हैं। उनकी मौजूदगी को लेकर दिल्ली टीम और DDCA उत्साहित है, क्योंकि उनकी वापसी युवा खिलाड़ियों को अनुभव और आत्मविश्वास दे सकती है।

दिल्ली के सभी मैच बेंगलुरु में

दिल्ली टीम इस बार अपने 7ों मुकाबले बेंगलुरु में खेलेगी। इनमें 5 मैच अलूर ग्राउंड और 2 मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे। दिलचस्प बात यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL में RCB का होम ग्राउंड है, जहां कोहली वर्षों से खेलते आए हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अंतिम बार 2013 में एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में भाग लिया था। जबकि विजय हजारे में उनका पिछला मैच 2009-10 सीजन में दर्ज है।

BCCI का संदेश: घरेलू प्रदर्शन ही चयन का मार्ग

BCCI ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि भारतीय वनडे टीम में बने रहने के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने कोहली और रोहित दोनों को यह संदेश दे दिया था कि घरेलू क्रिकेट की अनदेखी भविष्य की चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/virat-kohli-will-enter-vijay-hazare-trophy-after-15-years/article-39078

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.