भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्टी

Digital Desk

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं वर्षगांठ पर राज्य सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। 3 दिसंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, मंगलवार शाम को मोमबत्ती रैली निकालकर त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे बरकतुल्लाह भवन में सभी धर्मों के तहत प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित रहेंगे। सभा में भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगत पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और विभिन्न धर्मगुरु धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे।

आज शाम श्रद्धांजलि रैली

यूनियन कार्बाइड के जहरीले प्रभाव से पीड़ितों की सेवा करने वाली संभावना ट्रस्ट क्लिनिक आज शाम मोमबत्ती रैली निकाल रही है। यह रैली छोला गणेश मंदिर से शुरू होकर गैस माता मूर्ति तक जाएगी, जहां मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके अलावा, भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन शाम 6 बजे शाहजहाँनी पार्क से मशाल-कैंडिल जुलूस निकालेंगे। संगठन के संयोजक शावर खान ने बताया कि भले ही गैस त्रासदी को 40 साल बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित आज भी इस भयंकर हादसे के दंश झेल रहे हैं।

फैक्ट्री के जहरीले कचरे के कारण आसपास 5 किलोमीटर के दायरे का पानी दूषित है और हजारों लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। शावर खान ने सरकार से आग्रह किया है कि पीड़ितों की स्वास्थ्य स्थिति पर गंभीर ध्यान दिया जाए और उन्हें पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि

भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 की रात हुई थी। उस रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिस गई। पास की बस्तियों में लोग नींद में ही दम तोड़ने लगे।

घटनास्थल पर भगदड़ मची और फैक्ट्री के आसपास कई लोगों की लाशें बिखर गईं। इसे ढोने के लिए गाड़ियां कम पड़ गई थीं। धुंध इतनी घनी थी कि लोगों को पहचानना मुश्किल हो गया।

आज 41 साल बाद भी इस त्रासदी का दर्द लोगों की आंखों में ताजा है। कई लोगों ने अपने पति और बच्चों को आंखों के सामने खोया, जबकि कुछ ने तीन पीढ़ियों को एक साथ गंवा दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्टी

Digital Desk

बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे बरकतुल्लाह भवन में सभी धर्मों के तहत प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित रहेंगे। सभा में भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगत पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और विभिन्न धर्मगुरु धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे।

आज शाम श्रद्धांजलि रैली

यूनियन कार्बाइड के जहरीले प्रभाव से पीड़ितों की सेवा करने वाली संभावना ट्रस्ट क्लिनिक आज शाम मोमबत्ती रैली निकाल रही है। यह रैली छोला गणेश मंदिर से शुरू होकर गैस माता मूर्ति तक जाएगी, जहां मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके अलावा, भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन शाम 6 बजे शाहजहाँनी पार्क से मशाल-कैंडिल जुलूस निकालेंगे। संगठन के संयोजक शावर खान ने बताया कि भले ही गैस त्रासदी को 40 साल बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित आज भी इस भयंकर हादसे के दंश झेल रहे हैं।

फैक्ट्री के जहरीले कचरे के कारण आसपास 5 किलोमीटर के दायरे का पानी दूषित है और हजारों लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। शावर खान ने सरकार से आग्रह किया है कि पीड़ितों की स्वास्थ्य स्थिति पर गंभीर ध्यान दिया जाए और उन्हें पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि

भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 की रात हुई थी। उस रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिस गई। पास की बस्तियों में लोग नींद में ही दम तोड़ने लगे।

घटनास्थल पर भगदड़ मची और फैक्ट्री के आसपास कई लोगों की लाशें बिखर गईं। इसे ढोने के लिए गाड़ियां कम पड़ गई थीं। धुंध इतनी घनी थी कि लोगों को पहचानना मुश्किल हो गया।

आज 41 साल बाद भी इस त्रासदी का दर्द लोगों की आंखों में ताजा है। कई लोगों ने अपने पति और बच्चों को आंखों के सामने खोया, जबकि कुछ ने तीन पीढ़ियों को एक साथ गंवा दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/government-holiday-on-41st-anniversary-of-bhopal-gas-tragedy/article-39068

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.