22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिलाएं भी शामिल: IED प्लांटिंग और पुलिस मूवमेंट ट्रेसिंग जैसे गतिविधियों में थे सक्रिय

Narayanpur, CG

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को 22 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इन नक्सलियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से संगठन के लिए काम कर रही थीं।

पुलिस दबाव, मुठभेड़ों और पुनर्वास नीति ने बदला मन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगातार चल रही मुठभेड़ों में बड़े नक्सली कमांडरों के मारे जाने, सुरक्षाबलों का दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता ने इन नक्सलियों को हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे।

कई घातक गतिविधियों में रहे शामिल

ये नक्सली आईईडी प्लांटिंग, पुलिस मूवमेंट ट्रेसिंग, जनताना सरकार का विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैलाने जैसी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनके पास से सुरक्षाबलों ने कुछ दस्तावेज और प्राथमिक जानकारी भी जुटाई है, जिससे आने वाले अभियानों में मदद मिल सकती है।

110 नक्सली अब तक कर चुके आत्मसमर्पण

इस वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 110 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन 22 नक्सलियों पर कुल 37.5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। राज्य सरकार के अनुसार, यह नक्सल उन्मूलन रणनीति की सफलता का स्पष्ट संकेत है।

पुनर्वास योजना के तहत मिलेगी सहायता

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आवास, रोजगार और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिलाएं भी शामिल: IED प्लांटिंग और पुलिस मूवमेंट ट्रेसिंग जैसे गतिविधियों में थे सक्रिय

Narayanpur, CG

इन नक्सलियों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं, जो अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से संगठन के लिए काम कर रही थीं।

पुलिस दबाव, मुठभेड़ों और पुनर्वास नीति ने बदला मन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगातार चल रही मुठभेड़ों में बड़े नक्सली कमांडरों के मारे जाने, सुरक्षाबलों का दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता ने इन नक्सलियों को हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे।

कई घातक गतिविधियों में रहे शामिल

ये नक्सली आईईडी प्लांटिंग, पुलिस मूवमेंट ट्रेसिंग, जनताना सरकार का विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैलाने जैसी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनके पास से सुरक्षाबलों ने कुछ दस्तावेज और प्राथमिक जानकारी भी जुटाई है, जिससे आने वाले अभियानों में मदद मिल सकती है।

110 नक्सली अब तक कर चुके आत्मसमर्पण

इस वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 110 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन 22 नक्सलियों पर कुल 37.5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। राज्य सरकार के अनुसार, यह नक्सल उन्मूलन रणनीति की सफलता का स्पष्ट संकेत है।

पुनर्वास योजना के तहत मिलेगी सहायता

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आवास, रोजगार और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/22-naxalites-surrendered-8-women-also-involved-in-activities-like/article-27306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.