बीजापुर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका: 25 इनामी माओवादी हुए सरेंडर, एक करोड़ के इनामी समेत कई बड़े नाम शामिल

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राज्य में सक्रिय माओवादी संगठन को करारा झटका देते हुए कुल 25 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

इनमें से एक नक्सली पर एक करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित था।

इन सभी ने बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज और बीजापुर SP जितेन्द्र यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह सरेंडर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास नीति और नक्सल विरोधी रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बड़े सरेंडर: 1 करोड़ के इनामी 'रामन्ना ईरपा' ने छोड़ा हथियार
सबसे ज्यादा चर्चित नामों में रामन्ना ईरपा उर्फ जगदीश उर्फ विकेश का नाम शामिल है, जो ओडिशा राज्य कमेटी और SZC (Special Zonal Committee) का सदस्य है। उस पर 25 लाख का इनाम घोषित था, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक वह लगभग 1 करोड़ रुपए का संयुक्त इनामी था।

उसके अलावा, आठ लाख से लेकर पांच लाख तक के कई इनामी नक्सली भी सरेंडर करने वालों में शामिल हैं, जिनमें सुक्कू कलमू, बबलू माड़वी, प्रमिला, रीना वंजाम, कोसी मड़काम आदि शामिल हैं।

 सरेंडर करने वाले माओवादियों की प्रोफाइल
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शामिल हैं:

SZCM (1)

DVCM (2)

कंपनी PPCM (2)

बटालियन/कंपनी पार्टी सदस्य (3)

ACM (8)

एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (2)

LOS सदस्य (4)

जनताना सरकार अध्यक्ष (1)

मिलिशिया कंपनी सदस्य (1)

जनताना सरकार उपाध्यक्ष (1)

इनमें से कई ने सालों तक जंगलों में नक्सली नेटवर्क का नेतृत्व किया है और कई बार सुरक्षाबलों से आमना-सामना कर चुके हैं।

 सरकार की पुनर्वास नीति बनी बड़ा कारण
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने माना कि सरकार की पुनर्वास नीति, बढ़ती सुरक्षा घेरेबंदी और स्थानीय लोगों की भागीदारी के कारण अब जंगलों में टिकना मुश्किल हो रहा है। सरेंडर करने वाले सभी को सरकार द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहायता, पुनर्वास और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

 IG सुंदरराज बोले: माओवादियों में डर और फूट
IG पी. सुंदरराज ने मीडिया को बताया कि, "नक्सली संगठन आंतरिक असंतोष, विचारधारा से मोहभंग और सुरक्षा बलों की लगातार घेराबंदी के चलते कमजोर हो रहा है। ये आत्मसमर्पण उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका: 25 इनामी माओवादी हुए सरेंडर, एक करोड़ के इनामी समेत कई बड़े नाम शामिल

Bilaspur, CG

इनमें से एक नक्सली पर एक करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित था।

इन सभी ने बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज और बीजापुर SP जितेन्द्र यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह सरेंडर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास नीति और नक्सल विरोधी रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बड़े सरेंडर: 1 करोड़ के इनामी 'रामन्ना ईरपा' ने छोड़ा हथियार
सबसे ज्यादा चर्चित नामों में रामन्ना ईरपा उर्फ जगदीश उर्फ विकेश का नाम शामिल है, जो ओडिशा राज्य कमेटी और SZC (Special Zonal Committee) का सदस्य है। उस पर 25 लाख का इनाम घोषित था, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक वह लगभग 1 करोड़ रुपए का संयुक्त इनामी था।

उसके अलावा, आठ लाख से लेकर पांच लाख तक के कई इनामी नक्सली भी सरेंडर करने वालों में शामिल हैं, जिनमें सुक्कू कलमू, बबलू माड़वी, प्रमिला, रीना वंजाम, कोसी मड़काम आदि शामिल हैं।

 सरेंडर करने वाले माओवादियों की प्रोफाइल
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शामिल हैं:

SZCM (1)

DVCM (2)

कंपनी PPCM (2)

बटालियन/कंपनी पार्टी सदस्य (3)

ACM (8)

एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (2)

LOS सदस्य (4)

जनताना सरकार अध्यक्ष (1)

मिलिशिया कंपनी सदस्य (1)

जनताना सरकार उपाध्यक्ष (1)

इनमें से कई ने सालों तक जंगलों में नक्सली नेटवर्क का नेतृत्व किया है और कई बार सुरक्षाबलों से आमना-सामना कर चुके हैं।

 सरकार की पुनर्वास नीति बनी बड़ा कारण
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने माना कि सरकार की पुनर्वास नीति, बढ़ती सुरक्षा घेरेबंदी और स्थानीय लोगों की भागीदारी के कारण अब जंगलों में टिकना मुश्किल हो रहा है। सरेंडर करने वाले सभी को सरकार द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहायता, पुनर्वास और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

 IG सुंदरराज बोले: माओवादियों में डर और फूट
IG पी. सुंदरराज ने मीडिया को बताया कि, "नक्सली संगठन आंतरिक असंतोष, विचारधारा से मोहभंग और सुरक्षा बलों की लगातार घेराबंदी के चलते कमजोर हो रहा है। ये आत्मसमर्पण उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxal-organization-in-bijapur-has-a-big-shock-to-25/article-28709

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.