- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भैंस निकालने नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत, 8 घंटे चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन
भैंस निकालने नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत, 8 घंटे चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन
Bhind, MP
गोरमी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दुखद घटना में 35 वर्षीय युवक इंद्रभान गुर्जर की कुवारी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक, जो राजाराम का पुरा (गोरमी तहसील) का निवासी था, अपनी भैंसों को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में पानी में उतरा था, लेकिन नदी की गहराई का सही अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूब गया।
घटना के समय ग्रामीणों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया और कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। तुरंत ही पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) को सूचना दी गई।
गुरुवार सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 8 घंटे तक चला। लगातार प्रयासों के बाद एसडीईआरएफ की टीम युवक के शव को नदी से बाहर निकालने में सफल रही।
गोरमी थाना प्रभारी ध्यानेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान इंद्रभान गुर्जर पुत्र रामधुन गुर्जर के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से गांव में शोक की लहर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए