कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाएगी पुलिस, कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग मामले में कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर (छ.ग.)

On

लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़े आरोपी पर 45 से ज्यादा केस, झारखंड जेल से लाने की तैयारी

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस जल्द रायपुर लाने की तैयारी कर रही है। रायपुर कोर्ट ने कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग मामले में उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 24 दिसंबर को मयंक सिंह को रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल वह झारखंड की जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।

मयंक सिंह पर जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और पीआर ग्रुप के संचालक के कार्यालय पर गोली चलवाने का आरोप है। घटना के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली हवा में और दूसरी कारोबारी की कार को निशाना बनाकर चलाई गई थी। इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस का दावा है कि इस पूरी साजिश के पीछे मयंक सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मयंक सिंह कुख्यात अमन साव गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। अमन साव के एनकाउंटर के बाद पुलिस को शक है कि गैंग की कमान संभालने में मयंक की भूमिका बढ़ गई थी। यही वजह है कि उसे इस नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी मान रही हैं कि छत्तीसगढ़ में सक्रिय कई अपराधी इसी गिरोह से जुड़े हुए हैं।

मयंक सिंह के संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी बताए जाते हैं। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और संपर्क में रहे हैं। हाल ही में मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। यह झारखंड का पहला मामला है, जब किसी गैंगस्टर को विदेश से वापस लाया गया। रांची एयरपोर्ट से जेल तक उसे कड़ी सुरक्षा और बख्तरबंद वाहन में ले जाया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मयंक सिंह पर हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग और आपराधिक साजिश जैसे 45 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसने लंबे समय तक विदेश में रहकर अपने गिरोह का संचालन किया। बताया जा रहा है कि वह डंकी रूट के जरिए सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको होते हुए अमेरिका पहुंचा था और वहीं से रंगदारी वसूली और धमकियों का नेटवर्क चला रहा था।

16 जून 2024 को छत्तीसगढ़ और झारखंड के कारोबारियों को निशाना बनाने आए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को धमकी भरा ई-मेल भी भेजा था। इसमें उसने बदला लेने की बात कही थी और कारोबारी परिवारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इस मेल की जांच रायपुर पुलिस कर रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि रायपुर लाकर पूछताछ के दौरान मयंक सिंह से गैंग के फंडिंग नेटवर्क, शूटरों और अंतरराज्यीय कनेक्शन को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/694a266f9623f/article-40753

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.