रेलवे कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़

On

काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में लाइन कमीशनिंग का असर, कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ देरी से चलेंगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे प्रशासन ने काजीपेट–बल्लारशाह रेलखंड में तीसरी लाइन और नई लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। यह असर जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के मध्य तक अलग-अलग तारीखों में देखने को मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्णय दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है। इस दौरान ट्रैक, सिग्नल और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का उन्नयन किया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा बेहतर हो सके।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, गाड़ी संख्या 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 28 व 31 जनवरी तथा 4, 7, 11 और 14 फरवरी को कुल छह फेरों के लिए रद्द रहेगी। वहीं, 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस 26, 29 जनवरी और 2, 5, 9 व 12 फरवरी को रद्द की गई है।

इसके अलावा, 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस 26 जनवरी और 2 व 9 फरवरी को नहीं चलेगी, जबकि 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 29 जनवरी, 5 और 12 फरवरी को रद्द रहेगी। 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस छह फेरों में रद्द रहेगी, वहीं 07255 और 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में प्रभावित रहेंगी।

रूट परिवर्तन और देरी

कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस 27 जनवरी तथा 3, 10 और 13 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन काचीगुडा, निजामाबाद, मुदखेड़, नागपुर, दुर्ग और बिलासपुर होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी।

वहीं, 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 11 फरवरी को लगभग 1 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक ट्रेनों या तिथियों पर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य अस्थायी असुविधा के बावजूद दीर्घकालिक लाभ के लिए जरूरी है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/7-trains-passing-through-chhattisgarh-canceled-due-to-railway-work/article-40358

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.