MP के रैपर Santy Sharma के कलेक्शन में शामिल हुई प्रीमियम बाइक, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान

Ratlam, MP

भारतीय रैपर, सिंगर और गीतकार सैंटी शर्मा (Santy Sharma) ने अपने कलेक्शन में एक और खास उपलब्धि जोड़ते हुए Royal Enfield Goan Classic 350 (Trip Teal एडिशन) को शामिल किया है।

खास बात यह है कि यह रतलाम शहर में इस नए और आकर्षक रंग की पहली डिलीवरी बताई जा रही है। हाल ही में मुंबई में अपना प्रोफेशनल म्यूजिक स्टूडियो शुरू करने और बॉलीवुड फिल्म Housefull 5 में एंथम ट्रैक का हिस्सा बनने के साथ ही यह उपलब्धि उनके सफल और प्रेरणादायक सफर को और मजबूती देती है।
 
सैंटी ने इस खुशी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा करते हुए इसे अपने परिवार का नया सदस्य बताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह हमेशा से एक प्रीमियम बाइक के मालिक बनने का सपना देखते थे और आज वह सपना उनके साथ खड़ा है। शर्मा ने इस मौके पर अपने परिवार और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके सफर पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि हर मुकाम तब और खास हो जाता है जब उसे अपनों के साथ साझा किया जाए।
 
आपको बता दे की Royal Enfield Goan Classic 350 अपने रेट्रो-क्लासिक लुक, प्रीमियम फिनिश और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। Trip Teal कलर वैरिएंट इस बाइक को एक रॉयल और एक्सक्लूसिव पहचान देता है, जो सैंटी शर्मा की पर्सनैलिटी और उनके आर्टिस्टिक स्टाइल से पूरी तरह मेल खाता है। आपको बता दे Trip Teal डुअल-टोन कलर में आई इस बाइक की कीमत लगभग तीन लाख रूपए बताई जा रही है। सैंटी की इस प्रीमियम बाइक के नंबर प्लेट (MP43**5555) भी वीआपी है, जो की इस बाइक को और खास बनाता है. हालाँकि फैंसी नंबर प्लेट की कीमत अभी तक रीवील नहीं हुई है।

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

शरद पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत, NCP-शरदचंद्र पवार नाम और तुरही चिन्ह पर जारी रहेगी व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम निर्देशों से शरद पवार गुट को पार्टी के नाम और निर्धारित चुनाव चिह्न के इस्तेमाल में...
चुनाव 
शरद पवार गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत, NCP-शरदचंद्र पवार नाम और तुरही चिन्ह पर जारी रहेगी व्यवस्था

सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी, 2027 चुनाव से पहले गुटबाजी खत्म करने की बड़ी चुनौती

कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का AICC महासचिव प्रभारी बनाया है।
चुनाव 
सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी, 2027 चुनाव से पहले गुटबाजी खत्म करने की बड़ी चुनौती

पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई से UDF के सामने दोहरी चुनौती, कदम उठाए तो भी राजनीतिक नुकसान

CMRL-Exalogic मामले में ED ने भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस की मांग की है। केरल की UDF सरकार कानूनी...
चुनाव 
पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई से UDF के सामने दोहरी चुनौती, कदम उठाए तो भी राजनीतिक नुकसान

ऑटिज्म से जूझ रहे 7 वर्षीय बच्चे में उपचार के दौरान संवाद और सामाजिक व्यवहार में उल्लेखनीय सुधार

ऑटिज्म से जूझ रहे 7 वर्षीय बच्चे में उपचार के दौरान संवाद और सामाजिक व्यवहार में उल्लेखनीय सुधार
लाइफ स्टाइल 
ऑटिज्म से जूझ रहे 7 वर्षीय बच्चे में उपचार के दौरान संवाद और सामाजिक व्यवहार में उल्लेखनीय सुधार

बिजनेस