- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- महासमुंद जिले के रेत खदान में दर्दनाक हादसा: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में ज...
महासमुंद जिले के रेत खदान में दर्दनाक हादसा: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Mahasamund
महासमुंद जिले के बरबसपुर रेत खदान में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रेत से भरे हाइवा वाहन के नीचे दबने से आरंग क्षेत्र के पारागांव निवासी संतु पाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हाइवा वाहन का चालक गाड़ी को रिवर्स कर रहा था, तभी संतु पाल मोटरसाइकिल पर बैठे थे और वह हाइवा की चपेट में आ गए। दुर्घटना में वह पहिए के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद महासमुंद पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन घटनास्थल महासमुंद और रायपुर जिले की सीमा के पास स्थित है, जिसके बाद पुलिस की सीमा को लेकर आरंग पुलिस और महासमुंद पुलिस के बीच चर्चा हुई। फिलहाल इस मामले की जांच आरंग पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस दुर्घटना ने अवैध रेत उत्खनन के मुद्दे को भी सामने ला दिया है। कुछ दिन पहले ही राटकाट के ग्रामीणों ने बरबसपुर रेत खदान से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत की थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि यदि यह हादसा आरंग क्षेत्र में हुआ है, तो क्या महासमुंद जिले के बरबसपुर रेत खदान में अवैध उत्खनन हो रहा है। खनिज विभाग की कार्रवाई इस पर अब सभी की निगाहें हैं।
यह मामला न केवल एक दुर्घटना का परिणाम है, बल्कि रेत खदानों में अवैध गतिविधियों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, जिन्हें समय रहते हल करने की आवश्यकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए