सुलगांव में सनसनीखेज वारदात: खटिया पर मिला पति का शव, घर के अंदर जमीन में दबी मिली पत्नी की लाश, गांव में फैली दहशत

Khandwa

खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के सुलगांव गांव में एक रहस्यमयी और सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव निवासी लक्ष्मण पिता दुबलिया मानकर का शव उनके घर के बाहर खटिया पर संदिग्ध अवस्था में मिला, वहीं उनकी पत्नी का शव घर के अंदर ज़मीन में दबा हुआ पाया गया।

 ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मण के घर से बीते कुछ दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब ग्रामीणों ने पड़ताल की तो घर के अंदर ज़मीन से एक इंसानी हाथ बाहर निकला दिखाई दिया। स्थिति को भांपते ही गांव वालों ने तत्काल बड़वाह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

पत्नी का शव सड़ी-गली हालत में बरामद
पुलिस ने मौके पर खुदाई करवाई, जहां से लक्ष्मण की पत्नी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। दूसरी ओर, खटिया पर मिले लक्ष्मण के शव के पास से कीटनाशक की बोतल मिलने के चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने ज़हर खाकर आत्महत्या की होगी।

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए खरगोन से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया, “फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच जारी है।”

गांव में फैली दहशत, चर्चाओं का बाजार गर्म
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक ओर जहां पत्नी की लाश घर के भीतर जमीन में दबा मिलना लोगों को स्तब्ध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पति की आत्महत्या पूरे मामले को रहस्यमय बना रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

सुलगांव में सनसनीखेज वारदात: खटिया पर मिला पति का शव, घर के अंदर जमीन में दबी मिली पत्नी की लाश, गांव में फैली दहशत

Khandwa

 ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मण के घर से बीते कुछ दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब ग्रामीणों ने पड़ताल की तो घर के अंदर ज़मीन से एक इंसानी हाथ बाहर निकला दिखाई दिया। स्थिति को भांपते ही गांव वालों ने तत्काल बड़वाह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

पत्नी का शव सड़ी-गली हालत में बरामद
पुलिस ने मौके पर खुदाई करवाई, जहां से लक्ष्मण की पत्नी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। दूसरी ओर, खटिया पर मिले लक्ष्मण के शव के पास से कीटनाशक की बोतल मिलने के चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने ज़हर खाकर आत्महत्या की होगी।

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए खरगोन से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया, “फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच जारी है।”

गांव में फैली दहशत, चर्चाओं का बाजार गर्म
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक ओर जहां पत्नी की लाश घर के भीतर जमीन में दबा मिलना लोगों को स्तब्ध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पति की आत्महत्या पूरे मामले को रहस्यमय बना रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sensational-incident-in-sulagaon-husbands-body-found-on-khatia/article-19426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.