- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IPL 2025: गुजरात की शानदार जीत, हैदराबाद को 38 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान किया पक्का
IPL 2025: गुजरात की शानदार जीत, हैदराबाद को 38 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान किया पक्का
Sports
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही गुजरात अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब बेहद कमजोर हो गई हैं।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल ने 76 रन की शानदार पारी खेली, वहीं जोस बटलर ने 64 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साई सुदर्शन ने भी 48 रनों का अहम योगदान दिया।
जवाब में हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद सिर्फ 186 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने 74 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ों का साथ न मिलने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। हेनरिक क्लासन ने 23 रन बनाए। गुजरात के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लेकर हैदराबाद की रीढ़ तोड़ दी, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट झटके।
इस हार के साथ ही हैदराबाद ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 7 गंवाए हैं और टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, गुजरात ने 7वीं जीत दर्ज कर एक बार फिर अपनी खिताबी दावेदारी मजबूत कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए