कांग्रेस ने बिलासपुर में निकाली ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’, बैज ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Bilaspur

बिलासपुर में शुक्रवार को कांग्रेस ने अपोलो हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम द्वारा मरीजों के इलाज के दौरान हुई मौत और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ निकाली। यह यात्रा अपोलो अस्पताल में फर्जी डॉक्टर की गतिविधियों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता की मांग करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और मरीजों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा, "स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का मूल अधिकार हैं, और अपोलो जैसे बड़े संस्थान को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम इस मामले में पूरी पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

कांग्रेस ने यह यात्रा ‘स्वास्थ्य न्याय’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि वे इस मुद्दे को तब तक उठाते रहेंगे, जब तक प्रभावित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। रैली न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध जताने का एक जरिया बनी।

बता दें कि अपोलो के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम ने अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काम किया था। 2006 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत में भी उसका नाम सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि उसने फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में उपचार किया, जिससे शुक्ला की जान चली गई।

स्व. राजेंद्र शुक्ल के परिजनों की रिपोर्ट पर बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने 19 अप्रैल को फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे प्रोडक्शन वारंट पर दमोह से बिलासपुर लाकर पूछताछ की और मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस ने बिलासपुर में निकाली ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’, बैज ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Bilaspur

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और मरीजों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा, "स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का मूल अधिकार हैं, और अपोलो जैसे बड़े संस्थान को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम इस मामले में पूरी पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

कांग्रेस ने यह यात्रा ‘स्वास्थ्य न्याय’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि वे इस मुद्दे को तब तक उठाते रहेंगे, जब तक प्रभावित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। रैली न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध जताने का एक जरिया बनी।

बता दें कि अपोलो के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम ने अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काम किया था। 2006 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत में भी उसका नाम सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि उसने फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में उपचार किया, जिससे शुक्ला की जान चली गई।

स्व. राजेंद्र शुक्ल के परिजनों की रिपोर्ट पर बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने 19 अप्रैल को फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे प्रोडक्शन वारंट पर दमोह से बिलासपुर लाकर पूछताछ की और मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-took-out-health-nyaya-yatra-badge-in-bilaspur-demands/article-19408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.