छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: रायपुर में 41°C, 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

रायपुर (छ.ग.)

On

प्रदेश में मौसम शुष्क, तापमान में लगातार बढ़ोतरी; मध्य हिस्सों में गर्म हवाओं के चलते बिगड़ सकते हैं हालात

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से राज्य के मध्य क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर आ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि 13 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 15 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By ANKITA

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: रायपुर में 41°C, 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से राज्य के मध्य क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर आ रही हैं, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि 13 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 15 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/heat-wave-havoc-in-chhattisgarh-41%C2%B0c-heat-wave-alert-in/article-50990

खबरें और भी हैं

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; ‘दशकों का इंतजार खत्म होगा’

टाप न्यूज

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने की दिशा में सरकार सक्रिय, परिसीमन और संशोधन विधेयकों पर भी जोर
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; ‘दशकों का इंतजार खत्म होगा’

रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संभाला पदभार, जनहित योजनाओं पर फोकस का संकेत

2012 बैच के IAS अधिकारी ने सर्किट हाउस में ली जिम्मेदारी, सोमवार से संभालेंगे पूर्ण प्रशासनिक कार्य
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संभाला पदभार, जनहित योजनाओं पर फोकस का संकेत

दुर्ग में NDPS आरोपी का थाने में रील बनाना पड़ा भारी, ‘आज जेल-कल बेल’ वीडियो वायरल

जमानत पर छूटे युवक ने थाने के बाहर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में NDPS आरोपी का थाने में रील बनाना पड़ा भारी, ‘आज जेल-कल बेल’ वीडियो वायरल

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में आगजनी और पथराव से हालात बिगड़े

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर भड़के श्रमिक, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ को किया काबू
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में आगजनी और पथराव से हालात बिगड़े

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.