12 साल से नहीं हुआ था लिफ्ट मेंटेनेंस, कंपनी निदेशकों समेत 7 पर FIR; मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Sakti, CG

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 रविवार रात लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी के निदेशकों और जिम्मेदार अफसरों समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

12 साल से नहीं हुआ था लिफ्ट का मेंटेनेंस

जांच में सामने आया है कि जिस लिफ्ट से मजदूरों की जान गई, उसका मेंटेनेंस पिछले 12 वर्षों से नहीं किया गया था। मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेफ्टी बेल्ट, वायर और अन्य उपकरण जर्जर अवस्था में थे। कई बार इसकी शिकायत प्रबंधन से की गई, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
हादसे के बाद गुस्से में आए स्थानीय मजदूरों ने कहा कि कंपनी के अधिकारी सिर्फ उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रहे थे, सुरक्षा पर नहीं।

प्लांट प्रबंधन ने बंद किए गेट, मीडिया को रोका

हादसे के बाद आरकेएम प्लांट प्रबंधन ने परिसर के गेट बंद कर मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे संदेह और गहरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात है। पहले भी कई बार छोटे हादसे हुए हैं, जिन्हें पैसे और प्रभाव के दम पर दबा दिया गया।

IG के निर्देशन में कार्रवाई, 7 आरोपी बनाए गए

पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन के सात अधिकारियों और निदेशकों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कलेक्टर ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 176(1) के तहत मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा डभरा SDM को सौंपा गया है, जिन्हें 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

जांच में यह बिंदु शामिल होंगे

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि—

  • हादसे के वक्त कौन-कौन मजदूर कार्यरत थे,

  • दुर्घटना तकनीकी खामी से हुई या मानवीय लापरवाही से,

  • क्या औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया था,

  • और अगर किया था, तो उसमें क्या खामियां मिली थीं।

साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निवारक उपायों की भी सिफारिश की जाएगी।

मजदूरों के परिजन कर रहे न्याय की मांग

मृत मजदूरों के परिजन अस्पताल में रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है। परिजन सरकार से मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/lift-maintenance-was-not-done-for-12-years-magisterial-inquiry/article-35153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.