बिलासपुर में घर में भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान

Bilaspur, CG

टिकरापारा की मूर्ति गली में रात 8 बजे लगी आग; दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू

बिलासपुर के टिकरापारा स्थित मूर्ति गली में सोमवार रात अचानक एक घर में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। रात करीब 8 बजे सौरभ प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा के मकान में उठी लपटें देखते ही देखते पूरे घर में फैल गईं। घटना के समय घर के अंदर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार आग सबसे पहले मुख्य दरवाजे के पास दिखाई दी। कुछ ही मिनटों में लपटें कमरे तक पहुंच गईं और धुआं तेजी से फैलने लगा। परिजन पीछे की ओर बालकनी से बाहर निकलकर पास के मकान में शरण लेने में सफल रहे। आग की लपटें उठते ही पड़ोसियों ने शोर मचाया और नगर सेना की दमकल शाखा को सूचना दी। वहीं मोहल्ले के लोगों ने पाइप और बाल्टियों से पानी डालकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की।

फायर ब्रिगेड की दो बड़ी गाड़ियाँ कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटा लगा। आग की तीव्रता को देखते हुए टीम को कई बार पानी के लिए लाइन बदलनी पड़ी। गली संकरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें आईं, लेकिन समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया।

घटना में घर की ऊपरी मंजिल में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। मकान मालिक के अनुसार नुकसान काफी बड़ा है, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। आग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट सबसे संभावित कारण है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि दरवाजे के पास जल रहे दीये से आग लगी हो सकती है।

मूर्ति गली घनी आबादी वाला क्षेत्र है और करीब 200 मीटर तक घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। अगर आग तेजी से फैलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। कई घरों की गलियां इतनी सकरी हैं कि दमकल गाड़ी अंदर तक नहीं पहुँच सकती। ऐसे में स्थानीय लोगों की त्वरित प्रतिक्रिया और दमकल विभाग की समय पर कार्रवाई ने बड़े हादसे को टाल दिया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारण और नुकसान का आकलन रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल, क्षेत्र के लोगों में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और कई परिवार अपने घरों में इलेक्ट्रिक वायरिंग और दीयों की स्थिति की तुरंत जांच करवाने की बात कर रहे हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/massive-fire-in-house-in-bilaspur-family-saved-their-lives/article-38048

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.