खाली पेट भीगे चने का पानी पीने से क्या होते हैं फायदे? हड्डियां होंगी मजबूत, इम्यूनिटी भी बनेगी फौलादी

HEALTH

सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, ऐसे में खानपान में शामिल छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े फायदे दे सकते हैं। इन्हीं में से एक है भीगे चने का पानी, जिसे अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं या ग़लती से फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने को भिगोने के बाद उसका पानी पोषक तत्वों से भरपूर हो जाता है? इसमें मौजूद माइक्रोन्यूट्रीएंट्स शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं।

जब चने रातभर पानी में भिगोए जाते हैं, तो उनके कई वॉटर सॉल्युबल विटामिन और मिनरल्स, जैसे विटामिन-B, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

1. इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

भीगे चने का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

  • इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन

  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं

  • शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है

2. पाचन शक्ति बढ़ाता है

अगर सुबह खाली पेट चने का पानी पिया जाए, तो यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

  • इसमें काला नमक मिलाकर पीने से आंतें साफ होती हैं

  • मेटाबोलिज़्म तेज होता है

  • डाइजेशन ठीक रहता है और पेट हल्का महसूस होता है

3. कब्ज की समस्या में राहत

ये पानी सूखे मल में नमी जोड़ता है, जिससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

  • यह पेट को साफ करने में सहायता करता है

  • जिन लोगों को क्रॉनिक कब्ज की दिक्कत है, उनके लिए फायदेमंद

4. हड्डियों और मांसपेशियों को बनाता है मजबूत

भीगे चने के पानी में मौजूद कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देते हैं।

  • पैरों में अकड़न की समस्या कम होती है

  • मांसपेशियों की कमजोरी और दर्द में राहत मिलती है

5. एनर्जी बूस्टर का काम करता है

चने का पानी शरीर को सुबह-सुबह हल्की प्राकृतिक ऊर्जा देता है।

  • दिन भर थकान कम होती है

  • शरीर एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रात में एक कटोरी चने पानी में भिगो दें

  • सुबह उठकर पानी को छान लें

  • खाली पेट इस पानी को पी लें

  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या, डाइट परिवर्तन या घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2025 By दैनिक जागरण

खाली पेट भीगे चने का पानी पीने से क्या होते हैं फायदे? हड्डियां होंगी मजबूत, इम्यूनिटी भी बनेगी फौलादी

HEALTH

सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, ऐसे में खानपान में शामिल छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े फायदे दे सकते हैं। इन्हीं में से एक है भीगे चने का पानी, जिसे अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं या ग़लती से फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने को भिगोने के बाद उसका पानी पोषक तत्वों से भरपूर हो जाता है? इसमें मौजूद माइक्रोन्यूट्रीएंट्स शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं।

जब चने रातभर पानी में भिगोए जाते हैं, तो उनके कई वॉटर सॉल्युबल विटामिन और मिनरल्स, जैसे विटामिन-B, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

1. इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

भीगे चने का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

  • इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन

  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं

  • शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है

2. पाचन शक्ति बढ़ाता है

अगर सुबह खाली पेट चने का पानी पिया जाए, तो यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

  • इसमें काला नमक मिलाकर पीने से आंतें साफ होती हैं

  • मेटाबोलिज़्म तेज होता है

  • डाइजेशन ठीक रहता है और पेट हल्का महसूस होता है

3. कब्ज की समस्या में राहत

ये पानी सूखे मल में नमी जोड़ता है, जिससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

  • यह पेट को साफ करने में सहायता करता है

  • जिन लोगों को क्रॉनिक कब्ज की दिक्कत है, उनके लिए फायदेमंद

4. हड्डियों और मांसपेशियों को बनाता है मजबूत

भीगे चने के पानी में मौजूद कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देते हैं।

  • पैरों में अकड़न की समस्या कम होती है

  • मांसपेशियों की कमजोरी और दर्द में राहत मिलती है

5. एनर्जी बूस्टर का काम करता है

चने का पानी शरीर को सुबह-सुबह हल्की प्राकृतिक ऊर्जा देता है।

  • दिन भर थकान कम होती है

  • शरीर एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रात में एक कटोरी चने पानी में भिगो दें

  • सुबह उठकर पानी को छान लें

  • खाली पेट इस पानी को पी लें

  • स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या, डाइट परिवर्तन या घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/what-are-the-benefits-of-drinking-soaked-gram-water-on/article-38033

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.