रायपुर में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़: 174.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, साइबर ठगी से जुड़े 25 एजेंट गिरफ्तार

Raipur, CG

On

फर्जी सिम और किराए के बैंक खातों से 1,236 साइबर फ्रॉड, ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर से एमपी तक छापेमारी

रायपुर में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए ठगी की रकम को खपाने वाले एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 25 एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए करीब 174.5 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ, जबकि 77.35 लाख रुपए की ठगी की पुष्टि अलग-अलग मामलों में की जा चुकी है।

यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों और मध्य प्रदेश के कुछ ठिकानों पर एक साथ की गई। आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में म्यूल बैंक अकाउंट संचालक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और साइबर ठगों को तकनीकी सहायता देने वाले एजेंट शामिल हैं। पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते और फर्जी सिम कार्ड के आधार पर पूरे नेटवर्क को चिन्हित किया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 1,236 साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं। ये आरोपी अपने बैंक खातों को किराए पर देते थे और ठगी की रकम पर 10 से 20 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो निवेश योजनाएं, टेलीग्राम टास्क, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और गूगल रिव्यू जैसे माध्यमों से लोगों को ठगने में किया जाता था।

रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में रायपुर रेंज साइबर थाना समेत आठ विशेष टीमों को लगाया गया था। तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में यह भी पता चला है कि फर्जी सिम और बैंक खाते खुलेआम बेचे जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी तुरंत ठगी के लिए करते थे।

पुलिस ने अब तक करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी की राशि होल्ड कर ली है, जिसे प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों को लौटाया जाएगा। पिछले 11 महीनों में फर्स्ट-लेयर खातों में 7 करोड़ रुपए फ्रीज कराए गए, जिनमें से 4 करोड़ रुपए पहले ही पीड़ितों को वापस किए जा चुके हैं।

आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि यह मामला केवल शुरुआत है। आरोपियों से सिम और बैंक खाते लेने वाले, उन्हें उपलब्ध कराने वाले और पूरे नेटवर्क को संरक्षण देने वालों की तलाश जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते या सिम कार्ड किसी को न दें, क्योंकि ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्ती और आम लोगों के हित में उठाया गया बड़ा कदम मानी जा रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mule-account-network-busted-in-raipur-transaction-worth-rs-1745/article-40642

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.