किसानों के लिए नई पहल: कवर्धा में प्रदेश के पहले 'बलराम सदन' का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

Kawardha, cg

छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित तहसील और एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदेश के पहले ‘बलराम सदन’ का लोकार्पण किया। यह सदन खास तौर पर उन किसानों के लिए बनाया गया है जो सरकारी कामों के लिए तहसील या प्रशासनिक कार्यालयों में आते हैं और उन्हें ठहरने या इंतजार करने की जरूरत होती है।

 बलराम सदन में किसानों के लिए आरामदायक बैठक व्यवस्था, टीवी, पीने के पानी, पंखा, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका उद्देश्य यह है कि किसानों को अपने सरकारी कार्यों के दौरान असुविधा न हो और वे शांत वातावरण में इंतजार कर सकें।

कवर्धा से शुरू होकर पूरे प्रदेश में फैलेगा यह मॉडल

लोकार्पण समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा,

“यह पहल किसानों के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक नई शुरुआत है। कवर्धा से इसकी शुरुआत की गई है, जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।”

प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी

बलराम सदन न केवल किसानों की मदद करेगा बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया को भी व्यवस्थित बनाएगा। किसान अब अपने दस्तावेजों या अधिकारियों से मिलने के लिए बेहतर ढंग से प्रतीक्षा कर सकेंगे, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता और सहूलियत बढ़ेगी।

किसानों की सराहना

बलराम सदन की शुरुआत पर कई किसानों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि पहले उन्हें खुले में इंतजार करना पड़ता था या बार-बार आना-जाना होता था, लेकिन अब वे अपने काम के दौरान आराम से बैठ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

किसानों के लिए नई पहल: कवर्धा में प्रदेश के पहले 'बलराम सदन' का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया लोकार्पण

Kawardha, cg

 बलराम सदन में किसानों के लिए आरामदायक बैठक व्यवस्था, टीवी, पीने के पानी, पंखा, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका उद्देश्य यह है कि किसानों को अपने सरकारी कार्यों के दौरान असुविधा न हो और वे शांत वातावरण में इंतजार कर सकें।

कवर्धा से शुरू होकर पूरे प्रदेश में फैलेगा यह मॉडल

लोकार्पण समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा,

“यह पहल किसानों के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक नई शुरुआत है। कवर्धा से इसकी शुरुआत की गई है, जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।”

प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी

बलराम सदन न केवल किसानों की मदद करेगा बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया को भी व्यवस्थित बनाएगा। किसान अब अपने दस्तावेजों या अधिकारियों से मिलने के लिए बेहतर ढंग से प्रतीक्षा कर सकेंगे, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता और सहूलियत बढ़ेगी।

किसानों की सराहना

बलराम सदन की शुरुआत पर कई किसानों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि पहले उन्हें खुले में इंतजार करना पड़ता था या बार-बार आना-जाना होता था, लेकिन अब वे अपने काम के दौरान आराम से बैठ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/new-initiative-for-farmers-vijay-sharma-inaugurated-the-first-balram/article-27552

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.