झीरम हमले के सरेंडर नक्सलियों से बातचीत की अनुमति मांगी: PCC चीफ दीपक बैज का नड्डा पर पलटवार

जगदलपुर (छ.ग.)

On

जगदलपुर में बोले बैज—बातचीत से सामने आएगी सच्चाई, झीरम शहीदों के परिवारों से भाजपा माफी मांगे

2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कांग्रेस पर नक्सलियों से समझौते के आरोपों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा है कि झीरम हमले में शामिल नक्सलियों ने अब सरेंडर कर दिया है। सरकार उन्हें इन नक्सलियों से बातचीत की अनुमति दे, ताकि इस जघन्य घटना की सच्चाई देश के सामने आ सके।

जगदलपुर दौरे पर पहुंचे दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा का बयान पूरी तरह राजनीतिक है और इससे झीरम हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के परिवारों की पीड़ा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नड्डा को झीरम शहीदों के परिजनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बैज ने याद दिलाया कि जब 25 मई 2013 को झीरम घाटी में परिवर्तन यात्रा पर हमला हुआ था, तब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी।

पीसीसी चीफ ने सवाल उठाया कि झीरम हमले से पहले नक्सलियों द्वारा जारी की गई चिट्ठी, जिसमें परिवर्तन यात्रा का विरोध दर्ज था, उसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि जानबूझकर कराई गई साजिश थी, जो सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकती।

दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना सुपारी किलिंग जैसी थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज तक इस हमले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आ पाई है। बैज के मुताबिक, अगर सरकार निष्पक्ष है तो सरेंडर कर चुके नक्सलियों से बातचीत की अनुमति देकर सच्चाई उजागर होने दे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने झीरम घाटी हमले को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। नड्डा ने कहा था कि नक्सलवाद से समझौता करने वाली कांग्रेस सरकार को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया और भाजपा को एकतरफा जनादेश दिया। उन्होंने यह भी दावा किया था कि झीरम हमले के पीछे कांग्रेस के ही कुछ अंदरूनी लोगों की भूमिका थी।

नड्डा ने यह भी कहा कि उस समय नक्सलियों को काफिले की अंदरूनी जानकारी कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा दी गई थी। इसी बयान को लेकर अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है और इसे झीरम शहीदों का अपमान बता रही है।

झीरम घाटी हमले को लेकर वर्षों बाद फिर शुरू हुई यह राजनीतिक बहस न केवल पुराने जख्मों को कुरेद रही है, बल्कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की सियासत को और तेज करने के संकेत भी दे रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pcc-chief-deepak-baij-hits-back-at-nadda-seeks-permission/article-40763

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.