दुर्ग में परीक्षा देने आई युवती का पर्स चोरी

दुर्ग (छ.ग.)

On

एग्जाम सेंटर के बाहर स्कूटी की डिग्गी से जेवर-नकदी गायब, राजनांदगांव से आई थी अभ्यर्थी

दुर्ग जिले में परीक्षा देने पहुंची एक युवती के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। भिलाई स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया में बने परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से अज्ञात चोर पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में सोने के जेवर, नकद रुपये और मोबाइल फोन रखे थे। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा पटेल, निवासी राजनांदगांव, 8 फरवरी को सीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए भिलाई आई थीं। सुबह लगभग 9 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि परीक्षा हॉल में निजी सामान ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बाद उन्होंने अपने पर्स में मौजूद जेवर और अन्य सामान स्कूटी की डिग्गी में रख दिए।

आकांक्षा ने पर्स में तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, करीब 8 हजार रुपये नकद, एक वीवो मोबाइल और एक आईफोन रखा था। पर्स रखने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिवा (CG 08 AC 6900) को लॉक किया और परीक्षा देने कॉलेज परिसर के अंदर चली गईं।

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब युवती बाहर लौटी और स्कूटी की डिग्गी खोली, तो पर्स गायब मिला। यह देख वह घबरा गई और तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पहुंचकर उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

Also Read:  नौकरी, परीक्षा और प्रवेश ट्रैकर 2026: MP-CG की ताजा अपडेट

पीड़िता का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से स्कूटी की डिग्गी खोलकर पर्स चोरी किया है। घटना के समय परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके वाहन खड़े थे, जिसका फायदा चोर ने उठाया।

Also Read:  ED की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी और दुर्ग-भिलाई में छापेमारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read:  छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को बड़ी जिम्मेदारी

पुलिस ने परीक्षार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहनों में कीमती सामान न छोड़ें और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

महाराष्ट्र में 20 लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, 1 लाख मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे

महाराष्ट्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग, वनसाइट एस्सिलोरलक्सोटिका फाउंडेशन और रत्ना निधि चैरिटेबल ट्रस्ट ने राज्य के सरकारी...
बिजनेस 
महाराष्ट्र में 20 लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, 1 लाख मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे

डीएनए टेस्ट के नतीजे बताना जरूरी होना चाहिए या नहीं? लाइफ इंश्योरेंस में जेनेटिक जानकारी पर छिड़ी नई बहस

डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर जेनेटिक टेस्ट से सामने आए गंभीर बीमारी के जोखिम को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ साझा करने का सवाल...
ओपीनियन 
डीएनए टेस्ट के नतीजे बताना जरूरी होना चाहिए या नहीं? लाइफ इंश्योरेंस में जेनेटिक जानकारी पर छिड़ी नई बहस

भारतीय घरों में बढ़ रहा ‘क्वाइट लग्जरी’ का क्रेज, खादी और लाल ईंटों से सजा रहे घर

दिखावे और भारी सजावट से दूर युवा जोड़े प्राकृतिक सामग्री, सादगी और पारंपरिक कारीगरी को दे रहे हैं प्राथमिकता
लाइफ स्टाइल 
भारतीय घरों में बढ़ रहा ‘क्वाइट लग्जरी’ का क्रेज, खादी और लाल ईंटों से सजा रहे घर

जायसवाल और वैभव के व्यवहार पर मांजरेकर सख्त, ICC-BCCI से बोले- दोबारा गलती की गुंजाइश न दें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दोनों युवा खिलाड़ियों के हालिया विवादों का हवाला देते हुए अनुशासन पर सवाल उठाए; जायसवाल पर...
स्पोर्ट्स 
जायसवाल और वैभव के व्यवहार पर मांजरेकर सख्त, ICC-BCCI से बोले- दोबारा गलती की गुंजाइश न दें

बिजनेस

महाराष्ट्र में 20 लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, 1 लाख मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे महाराष्ट्र में 20 लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, 1 लाख मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे
महाराष्ट्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग, वनसाइट एस्सिलोरलक्सोटिका फाउंडेशन और रत्ना निधि चैरिटेबल ट्रस्ट ने राज्य के सरकारी...
शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 77,900 के करीब, बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी
मस्क का मेगा स्पेसपोर्ट प्लान: लुइसियाना में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च कॉम्प्लेक्स
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे फिसला, 95.74 पर पहुंचा; महंगे क्रूड और डॉलर की मांग का दबाव
चिप्स-सोडा पर लाल चेतावनी लेबल क्यों नहीं लगा? FSSAI और बड़ी कंपनियों के बीच क्या है विवाद