राखी पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर (छ.ग.)

On

08834/08833 ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को चलेगी; दुर्ग से सुबह 10:30 बजे और रायगढ़ से शाम 7:40 बजे होगी रवाना

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 08834/08833 27 से 29 अगस्त 2026 तक दोनों दिशाओं में चलेगी। इस सेवा से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत रास्ते के कई स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना

08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल तीनों दिन सुबह 10:30 बजे दुर्ग से चलेगी। ट्रेन भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा और भाटापारा होते हुए दोपहर 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, बाराद्वार, सक्ती और खरसिया से गुजरते हुए ट्रेन शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

रायगढ़ से शाम 7:40 बजे वापसी

वापसी में 08833 रायगढ़-दुर्ग स्पेशल शाम 7:40 बजे रायगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन खरसिया, सक्ती, चांपा, जांजगीर-नैला और बिलासपुर होते हुए रात 10:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद भाटापारा और रायपुर होते हुए ट्रेन अगले दिन तड़के करीब 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

10 कोच की रहेगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए गए हैं। इनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 SLRD कोच शामिल हैं।

Also Read:  दुर्ग में H1N1 का पहला मामला, 2 साल 11 माह की बच्ची संक्रमित; परिवार के सैंपल लिए गए

प्रमुख स्टेशनों का समय
स्टेशन दुर्ग से रायगढ़
दुर्ग 10:30 AM
रायपुर 11:25 AM
भाटापारा 12:50 PM
बिलासपुर 2:45 PM
जांजगीर-नैला 3:44 PM
चांपा 3:55 PM
सक्ती 4:59 PM
खरसिया 5:16 PM
रायगढ़ 7:00 PM

ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को ही संचालित होगी।

Also Read:  रायपुर में ई-रिक्शा में चेन चोरी का आरोप, 6 महिलाओं पर शक; सहायक संचालक की सोने की चेन गायब

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसलों का महासंघ ने जताया आभार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई

मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
मध्य प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसलों का महासंघ ने जताया आभार, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग दोहराई

एमएसएमई संशोधन विधेयक: पहचान से परे, छोटे कारोबारों के विकास पर ज़ोर साहिल तनेजा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, नामदेव फिनवेस्ट

उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या अब 9.16 करोड़ से भी अधिक हो गई...
देश विदेश 
एमएसएमई संशोधन विधेयक: पहचान से परे, छोटे कारोबारों के विकास पर ज़ोर  साहिल तनेजा, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, नामदेव फिनवेस्ट

जंगल बचाने से लेकर गांव संवारने तक, सतपुड़ा में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की संरक्षण मुहिम से जंगल, वन्यजीव और गांव—तीनों को संबल

बैंक की सीएसआर शाखा आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ ने नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और उसके आसपास वन्यजीवों...
मध्य प्रदेश 
जंगल बचाने से लेकर गांव संवारने तक, सतपुड़ा में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की संरक्षण मुहिम से जंगल, वन्यजीव और गांव—तीनों को संबल

चीनी खरीद पर लिमिट, Blinkit-Swiggy से 2 से 5 किलो तक ही ऑर्डर; दाम ₹65 के पार

रक्षाबंधन से पहले बढ़ी मांग और कीमतों के बीच ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स ने खरीद सीमित की; सरकार ने 10 लाख टन...
बिजनेस 
चीनी खरीद पर लिमिट, Blinkit-Swiggy से 2 से 5 किलो तक ही ऑर्डर; दाम ₹65 के पार

बिजनेस