- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर: खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय ने जताया शोक, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर पैरों से कुचले
रायपुर: खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय ने जताया शोक, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर पैरों से कुचले
रायपुर (छ.ग.)
मोमिनपारा और पंडरी में शोक सभा और सड़क प्रदर्शन, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारे लगाए गए
रायपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद शिया मुस्लिम समुदाय ने आक्रोश और शोक दोनों व्यक्त किए। मोमिनपारा और पंडरी इलाकों में समुदाय के लोगों ने सड़क पर ट्रंप और नेतन्याहू के पोस्टर चिपकाए और उन पर नीली स्याही फेंककर ‘डाउन टू अमेरिका’ और ‘डाउन टू इजरायल’ के नारे लगाए। कई लोगों ने पोस्टरों को पैरों से रौंदा और कुछ जगहों पर उनके ऊपर गाड़ियां भी चलाई गईं।
शिया समुदाय ने पंडरी स्थित इमामबाड़ा और अन्य धार्मिक स्थलों पर शोक सभाओं का आयोजन किया। खोजा जमात और अन्य शिया समूहों ने मजलिस के माध्यम से खामेनेई की श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और शोक सभा में भाग लिया।
ईरानी स्टेट मीडिया के अनुसार, अयातुल्लाह अली खामेनेई तेहरान में अपने कार्यालय में मौजूद थे, जब अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया। हमले में खामेनेई की मौत हो गई। इजराइली सैटेलाइट इमेज में परिसर पूरी तरह तबाह दिखाई दिया और मलबे में जीवित बचने का कोई संकेत नहीं मिला।
रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में स्थानीय लोग अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारों के साथ विरोध जताते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान कई पोस्टरों पर नीली स्याही फेंकी गई और सड़क पर उन्हें कुचलते हुए समाज के लोग आगे बढ़ते दिखे। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।
-----------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

