आज रायपुर में RCB vs KKR का मैच, शाहरुख खान के आने की चर्चा, बारिश का अलर्ट भी

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर में RCB-KKR मुकाबला आज, मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी। शाहरुख खान की संभावित एंट्री और ट्रैफिक प्लान जारी।

रायपुर में आज क्रिकेट का बड़ा दिन है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है। इस आईपीएल मैच को लेकर शहर में जबर्दस्त माहौल बना हुआ है और स्टेडियम के बाहर से लेकर अंदर तक लोगों की भीड़ जमा हो रही है। फैंस में इस RCB-KKR मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है, लेकिन मौसम विभाग ने शाम को आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच पर असर पड़ने की बातें हो रही हैं।

कहा जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी रायपुर पहुंच सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी चर्चा है कि वो अपनी टीम KKR का समर्थन करने आ सकते हैं। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खास रूट प्लान और पार्किंग की व्यवस्था की है। शहर से स्टेडियम जाने वाले रास्तों में तेलीबांधा, NH-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग शामिल हैं। पार्किंग के लिए परसदा और कोसा ग्राउंड को मुख्य स्थल बनाया गया है, और अगर भीड़ बढ़ती है तो श्री सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध तालाब क्षेत्र का भी इस्तेमाल होगा। अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए भी खास मार्ग तय किए गए हैं जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।

मैच से पहले दोनों टीमों ने अच्छी तरह से अभ्यास किया है। नेट सेशंस में खिलाड़ियों ने लंबे शॉट्स, डेथ ओवर की बल्लेबाजी और यॉर्कर-सलोवर गेंदों पर ध्यान केंद्रित किया। कोचिंग स्टाफ ने यह संकेत दिया है कि आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाना और दबाव में विकेट निकालने की रणनीति महत्वपूर्ण होने जा रही है। स्टेडियम के बाहर फैंस सुबह से ही खिलाड़ियों को देखने के लिए एकत्रित रहे, और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।

लेकिन, उत्साह के बीच पिछले मुकाबले की व्यवस्थाओं को लेकर निराशा भी बढ़ी है। दर्शकों का कहना है कि खाने-पीने की चीजें निर्धारित कीमत से कई गुना महंगी बिक रही थीं, जैसे 20 रुपए का पानी 150 रुपए तक और पिज्जा 300 रुपए तक। फ्री वाई-फाई और नेटवर्क की समस्याओं पर भी लोगों ने काफी नाराज़गी जताई है। ई-टिकट स्कैनिंग में दिक्कतों के चलते एंट्री गेट पर लंबी कतारें और अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी थी।

पिछले मैच में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे, जब कुछ लोग बैरिकेडिंग और फेंसिंग के पार जाकर स्टेडियम के अंदर पहुंच गए थे। इसीलिए इस बार पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और हर एंट्री पॉइंट पर सख्त जांच की व्यवस्था की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2026 By Rohit.P

आज रायपुर में RCB vs KKR का मैच, शाहरुख खान के आने की चर्चा, बारिश का अलर्ट भी

रायपुर (छ.ग.)

रायपुर में आज क्रिकेट का बड़ा दिन है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे RCB और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है। इस आईपीएल मैच को लेकर शहर में जबर्दस्त माहौल बना हुआ है और स्टेडियम के बाहर से लेकर अंदर तक लोगों की भीड़ जमा हो रही है। फैंस में इस RCB-KKR मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है, लेकिन मौसम विभाग ने शाम को आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच पर असर पड़ने की बातें हो रही हैं।

कहा जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी रायपुर पहुंच सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी चर्चा है कि वो अपनी टीम KKR का समर्थन करने आ सकते हैं। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने खास रूट प्लान और पार्किंग की व्यवस्था की है। शहर से स्टेडियम जाने वाले रास्तों में तेलीबांधा, NH-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग शामिल हैं। पार्किंग के लिए परसदा और कोसा ग्राउंड को मुख्य स्थल बनाया गया है, और अगर भीड़ बढ़ती है तो श्री सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध तालाब क्षेत्र का भी इस्तेमाल होगा। अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए भी खास मार्ग तय किए गए हैं जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।

मैच से पहले दोनों टीमों ने अच्छी तरह से अभ्यास किया है। नेट सेशंस में खिलाड़ियों ने लंबे शॉट्स, डेथ ओवर की बल्लेबाजी और यॉर्कर-सलोवर गेंदों पर ध्यान केंद्रित किया। कोचिंग स्टाफ ने यह संकेत दिया है कि आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाना और दबाव में विकेट निकालने की रणनीति महत्वपूर्ण होने जा रही है। स्टेडियम के बाहर फैंस सुबह से ही खिलाड़ियों को देखने के लिए एकत्रित रहे, और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।

लेकिन, उत्साह के बीच पिछले मुकाबले की व्यवस्थाओं को लेकर निराशा भी बढ़ी है। दर्शकों का कहना है कि खाने-पीने की चीजें निर्धारित कीमत से कई गुना महंगी बिक रही थीं, जैसे 20 रुपए का पानी 150 रुपए तक और पिज्जा 300 रुपए तक। फ्री वाई-फाई और नेटवर्क की समस्याओं पर भी लोगों ने काफी नाराज़गी जताई है। ई-टिकट स्कैनिंग में दिक्कतों के चलते एंट्री गेट पर लंबी कतारें और अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी थी।

पिछले मैच में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे, जब कुछ लोग बैरिकेडिंग और फेंसिंग के पार जाकर स्टेडियम के अंदर पहुंच गए थे। इसीलिए इस बार पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और हर एंट्री पॉइंट पर सख्त जांच की व्यवस्था की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/rcb-vs-kkr-match-in-raipur-today-talk-of-shahrukh/article-53266

खबरें और भी हैं

दहेज में बुलेट और 2 लाख नहीं मिले, तो शादी छोड़ बारात लेकर भागा दूल्हा

टाप न्यूज

दहेज में बुलेट और 2 लाख नहीं मिले, तो शादी छोड़ बारात लेकर भागा दूल्हा

टीकमगढ़ में दहेज में 2 लाख और बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा अधूरी रस्में छोड़ बारात लेकर...
राज्य  मध्य प्रदेश 
दहेज में बुलेट और 2 लाख नहीं मिले, तो शादी छोड़ बारात लेकर भागा दूल्हा

गर्मी में रामबाण घरेलू ड्रिंक: किशमिश-सौंफ पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानें कैसे आजमाएं

गर्मियों में किशमिश और सौंफ का पानी शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता...
लाइफ स्टाइल 
गर्मी में रामबाण घरेलू ड्रिंक: किशमिश-सौंफ पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानें कैसे आजमाएं

NEET पेपर लीक नेटवर्क के तार सीहोर तक जुड़े, यहां की यूनिवर्सिटी से पढ़ चुका है मास्टमाइंड शुभम

NEET 2026 पेपर लीक मामले में सीहोर कनेक्शन सामने आया है. आरोपी शुभम खैरनार का श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से संबंध...
राज्य  मध्य प्रदेश 
NEET पेपर लीक नेटवर्क के तार सीहोर तक जुड़े, यहां की यूनिवर्सिटी से पढ़ चुका है मास्टमाइंड शुभम

पीएम मोदी की अपील का असर, CM मोहन यादव ने घटाईं अपने काफिले की गाड़ियां

पीएम मोदी की अपील के बाद कई राज्यों में वीआईपी काफिले और सरकारी वाहनों में कटौती, ईंधन बचत और ई-वाहनों...
राज्य  मध्य प्रदेश  भोपाल 
पीएम मोदी की अपील का असर, CM मोहन यादव ने घटाईं अपने काफिले की गाड़ियां

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.