सेंसेक्स-निफ्टी में चौथे दिन आई बड़ी गिरावट, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट से निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूबे। जानिए सेंसेक्स-निफ्टी टूटने की बड़ी वजहें।

भारतीय शेयर मार्केट पर लगातार चौथे दिन भारी दबाव देखने को मिला। मंगलवार को सेंसेक्स लगभग 1100 अंक टूटकर 74,894 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 23,500 से नीचे गिर गया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स में लगभग 2400 अंक और निफ्टी में करीब 600 अंक की गिरावट हो चुकी है। इस तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ चार ट्रेडिंग सेशंस में निवेशकों की पूंजी करीब 11 लाख करोड़ रुपये घट गई। सुबह से बैंकिंग, आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का जोर रहा। दलाल स्ट्रीट पर माहौल कुछ दबाव वाला नजर आया और छोटे निवेशकों में घबराहट साफ झलक रही थी।

माना जा रहा है कि बाजार की कमजोरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील की हो रही है, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने और सोना खरीदने में सतर्क रहने की बात कही थी। मार्केट ने इसे खपत में संभावित कमी के संकेत के रूप में लिया। इसके चलते ज्वेलरी, होटल, एविएशन और लग्ज़री सेक्टर के शेयरों पर दबाव बढ़ गया। हालांकि, सरकार ने इस पर कोई सीधा आर्थिक संकेत नहीं दिया, लेकिन निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ी है। इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट का मूड भी खराब कर दिया। तेल सप्लाई को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं, जो कच्चे तेल की कीमतों पर सीधे दिख रही हैं। ब्रेंट क्रूड लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातित देश के लिए चिंता का विषय है। जानकारों का कहना है कि अगर कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा रहा, तो महंगाई और चालू खाते के घाटे पर दबाव बढ़ सकता है।

दूसरी ओर, भारतीय रुपया भी कमजोर होता जा रहा है। मंगलवार को यह डॉलर के मुकाबले 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। साल की शुरुआत से अब तक इसमें 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। कमजोर रुपये के चलते विदेशी निवेशकों का भरोसा कम हो गया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, और मई में अब तक करीब 19,500 करोड़ रुपये की बिकवाली हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, पिछले जुलाई से अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। इसका सीधा असर बाजार की धारणा पर पड़ रहा है। वहीं, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वहां के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में तेजी, उभरते बाजारों के लिए समस्याएँ पैदा कर रही हैं। अमेरिकी बॉंड यील्ड 4.42 फीसदी तक पहुंच गई है, जिसके कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर भारत समेत एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। जब तक अमेरिका-ईरान का तनाव कम नहीं होता, कच्चे तेल में राहत नहीं मिलती और विदेशी बिकवाली धीमी नहीं पड़ती, तब तक शेयर बाजार में दबाव बना रह सकता है। हालांकि, कुछ जानकार इसे बड़ी गिरावट नहीं, बल्कि करेक्शन मानते हैं। उनका मत है कि लंबी अवधि के निवेशकों को घबराने की बजाय सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। फिलहाल, बाजार की नजर ग्लोबल संकेतों, रुपये की स्थिति और विदेशी निवेशकों के रुख पर टिकी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

सेंसेक्स-निफ्टी में चौथे दिन आई बड़ी गिरावट, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

बिजनेस डेस्क

भारतीय शेयर मार्केट पर लगातार चौथे दिन भारी दबाव देखने को मिला। मंगलवार को सेंसेक्स लगभग 1100 अंक टूटकर 74,894 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 23,500 से नीचे गिर गया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स में लगभग 2400 अंक और निफ्टी में करीब 600 अंक की गिरावट हो चुकी है। इस तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ चार ट्रेडिंग सेशंस में निवेशकों की पूंजी करीब 11 लाख करोड़ रुपये घट गई। सुबह से बैंकिंग, आईटी, मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का जोर रहा। दलाल स्ट्रीट पर माहौल कुछ दबाव वाला नजर आया और छोटे निवेशकों में घबराहट साफ झलक रही थी।

माना जा रहा है कि बाजार की कमजोरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील की हो रही है, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने और सोना खरीदने में सतर्क रहने की बात कही थी। मार्केट ने इसे खपत में संभावित कमी के संकेत के रूप में लिया। इसके चलते ज्वेलरी, होटल, एविएशन और लग्ज़री सेक्टर के शेयरों पर दबाव बढ़ गया। हालांकि, सरकार ने इस पर कोई सीधा आर्थिक संकेत नहीं दिया, लेकिन निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ी है। इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट का मूड भी खराब कर दिया। तेल सप्लाई को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं, जो कच्चे तेल की कीमतों पर सीधे दिख रही हैं। ब्रेंट क्रूड लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातित देश के लिए चिंता का विषय है। जानकारों का कहना है कि अगर कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा रहा, तो महंगाई और चालू खाते के घाटे पर दबाव बढ़ सकता है।

दूसरी ओर, भारतीय रुपया भी कमजोर होता जा रहा है। मंगलवार को यह डॉलर के मुकाबले 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। साल की शुरुआत से अब तक इसमें 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। कमजोर रुपये के चलते विदेशी निवेशकों का भरोसा कम हो गया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, और मई में अब तक करीब 19,500 करोड़ रुपये की बिकवाली हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, पिछले जुलाई से अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। इसका सीधा असर बाजार की धारणा पर पड़ रहा है। वहीं, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वहां के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में तेजी, उभरते बाजारों के लिए समस्याएँ पैदा कर रही हैं। अमेरिकी बॉंड यील्ड 4.42 फीसदी तक पहुंच गई है, जिसके कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर भारत समेत एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। जब तक अमेरिका-ईरान का तनाव कम नहीं होता, कच्चे तेल में राहत नहीं मिलती और विदेशी बिकवाली धीमी नहीं पड़ती, तब तक शेयर बाजार में दबाव बना रह सकता है। हालांकि, कुछ जानकार इसे बड़ी गिरावट नहीं, बल्कि करेक्शन मानते हैं। उनका मत है कि लंबी अवधि के निवेशकों को घबराने की बजाय सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। फिलहाल, बाजार की नजर ग्लोबल संकेतों, रुपये की स्थिति और विदेशी निवेशकों के रुख पर टिकी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/big-fall-in-sensex-nifty-for-the-fourth-day-investors-lost/article-53208

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.