- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राखी पर डाक विभाग की खास पहल, गिफ्ट बॉक्स के साथ 10% छूट
राखी पर डाक विभाग की खास पहल, गिफ्ट बॉक्स के साथ 10% छूट
रायपुर (छ.ग.)
रायपुर में शुरू हुई राखी स्पेशल सेवा, जल्द 24 घंटे पार्सल बुकिंग कियोस्क; बच्चों के आधार अपडेट के लिए रविवार को खुलेगा डाकघर
रायपुर में रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने राखी भेजने वाले लोगों के लिए नई सुविधा शुरू की है। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की ओर से इस बार राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स बाजार में उतारा गया है। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने डाक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की। मंगलवार से विशेष काउंटरों पर इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इस पैक की कीमत 520 रुपए रखी गई है और इसमें सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि कई छोटी-छोटी चीजें भी शामिल हैं। बॉक्स में अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, की-रिंग और तीन पिक्चर पोस्टकार्ड दिए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि इसे इस तरह तैयार किया गया है कि लोग राखी के साथ भाई या बहन के लिए दूसरी चीजें भी एक ही पैकेज में भेज सकें।
राखी भेजने वालों के लिए 10 रुपए का व्हाइट प्रूफ एनवलप भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस एनवलप के जरिए राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट देने की व्यवस्था की गई है। डाक विभाग इस पहल को खास तौर पर युवाओं और नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर आगे बढ़ा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पिक्चर पोस्टकार्ड जैसी चीजों की दोबारा लोकप्रियता बढ़ रही है और Gen Z के बीच भी इसका इस्तेमाल देखने को मिल रहा है। इसी वजह से गिफ्ट बॉक्स में तीन पोस्टकार्ड रखे गए हैं। विभाग की योजना केवल पोस्ट ऑफिस के काउंटर तक इसे सीमित रखने की नहीं है। स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और अलग-अलग कॉलोनियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, ताकि लोग समय रहते राखी और गिफ्ट भेज सकें।
राखी की बुकिंग को लेकर डाक विभाग ने इस बार डिलीवरी पर भी विशेष निगरानी रखने की बात कही है। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राखी वाले लिफाफे RMS कार्यालयों में अनावश्यक रूप से रुके नहीं रहें। उनके मुताबिक जो भी राखियां RMS तक पहुंचें, उन्हें समय पर संबंधित पोस्ट ऑफिस भेजा जाए और वहां से डाकिये के जरिए संबंधित पते पर डिलीवरी की जाए। विभाग की कोशिश है कि राखी के दिन डिलीवरी के लिए पहुंची कोई राखी लंबित न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पहले से व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर रक्षाबंधन के आसपास डाकघरों में राखी और गिफ्ट भेजने वालों की संख्या बढ़ जाती है।
ऐसे में विभाग ने बुकिंग और छंटाई से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया पर नजर रखने की तैयारी की है। इस बीच रायपुर में डाक विभाग एक और सुविधा शुरू करने जा रहा है। जल्द ही यहां 24 घंटे काम करने वाला सेल्फ-सर्विस पार्सल बुकिंग कियोस्क लगाया जाएगा। इसके जरिए ग्राहक बिना काउंटर पर लंबी लाइन लगाए खुद अपना पार्सल या लेटर बुक कर सकेंगे। कियोस्क में बुकिंग की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसे हेडक्वार्टर के बाहर लगाने की योजना है, ताकि डाकघर बंद होने के बाद भी जरूरत पड़ने पर लोग पार्सल बुक कर सकें। विभाग का मानना है कि इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो नौकरी या दूसरे काम के कारण सामान्य पोस्ट ऑफिस समय में नहीं पहुंच पाते हैं। खास तौर पर छोटे कारोबारियों और ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है। विभाग की तरफ से इसे डिजिटल और सेल्फ-सर्विस व्यवस्था की दिशा में एक कदम बताया जा रहा है।
डाक विभाग ने बच्चों के आधार से जुड़े काम को लेकर भी अलग योजना बनाई है। 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों के आधार अपडेटेशन के लिए रविवार को हेडक्वार्टर खोलने की तैयारी है। इसका मकसद ऐसे अभिभावकों को सुविधा देना है, जो सप्ताह के सामान्य कार्यदिवसों में ऑफिस या दूसरे काम के कारण बच्चों को लेकर डाकघर नहीं आ पाते। विभाग आगे हर सप्ताह किसी एक स्कूल में आधार कैंप लगाने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के कैंपों में भी आधार अपडेटेशन के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए भी विभाग सुविधा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आधार से जुड़े काम के लिए गांवों के लोगों को बार-बार शहर आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए पंचायतों के साथ मिलकर गांवों में ही आधार एनरोलमेंट और अपडेटेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
डाक विभाग की इन गतिविधियों में एक तरफ रक्षाबंधन के दौरान राखी की बुकिंग और समय पर डिलीवरी पर जोर है, वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा की डाक सेवाओं को ज्यादा आसान बनाने की कोशिश भी की जा रही है। रायपुर में प्रस्तावित 24 घंटे का कियोस्क इसी योजना का हिस्सा है। गिफ्ट बॉक्स और छूट की सुविधा के जरिए इस बार राखी भेजने वालों को आकर्षित करने की तैयारी है, जबकि आधार कैंप और सेल्फ-बुकिंग कियोस्क जैसी योजनाओं से डाक विभाग अपनी सेवाओं को लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के और करीब ले जाने की कोशिश कर रहा है।

Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें: