सनी लियोनी के नाम पर इस शख्स को मिल रहे थे महतारी वंदन योजना के रुपये, बैंक खाता सीज

CG

महतारी वंदन योजना में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा है.

अभनपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन बघेल ने रविवार को अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा "छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार सनी लियोनी को हर महीने 1000 रुपये जारी कर रही है. यह मामला सरकारी भ्रष्टाचार उजागर करता है." कांग्रेस नेता जयवर्धन बघेल ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने सनी लियोन का नाम और हर महीने ट्रांसफर होने वाली राशि की जानकारी दी है.

सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना में: इस पोस्ट में जो हितग्राही से संबंधित जानकारी दी गई है, उसमें पंजीकृत आवेदक का नाम सनी लियोनी है. इसका पंजीयन क्रमांक MVY006535575 है. पति का नाम जॉनी सिंस है. इस आवेदन में दी गई जानकारी के अनुसार, सनी लियोनी का पता बस्तर के तालूर क्षेत्र का है और उनका आवेदन आंगनबाड़ी के माध्यम से दर्ज किया गया था. इस खाते में मार्च से हर महीने ₹1000 की राशि डाली जा रही है. खाता एसबीआई में है और उसका अंतिम का 5 अंक 76531 है. इस महीने भी उनकी राशि ट्रांसफर की गई है.

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला: रविवार को जैसे ही ये खबर मीडिया में सुर्खी बनी, कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के 70 लाख में से 50 लाख से ज्यादा में गड़बड़ी है. मृत लोगों को पैसा दिया जा रहा है. सरकार को इसकी बारीकी से जांच करनी चाहिए. इधर भाजपा ने कांग्रेस ने इन आरोपों को सिर से नकारते हुए अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दी.

SUNNY LEONE MAHTARI VANDAN YOJANA
कांग्रेस का महतारी वंदन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप 

वीरेंद्र जोशी ने सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना का लिया लाभ: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ. बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को सौंपी. उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. साथ ही मामले में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए. महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर कार्रवाई की.

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया के जरिए महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी को हर महीने महतारी वंदन योजना के एक हजार मिलने की शिकायत मिली. जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला कि आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है. मामले की जांच करने पर इस बात का खुलासा हुआ कि वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति जालसाजी कर राशि अपने खाते में ले रहा है.

SUNNY LEONE MAHTARI VANDAN YOJANA
बस्तर कलेक्टर ने लिया एक्शन 

वीरेंद्र जोशी के खिलाफ कार्रवाई: आरोपी वीरेंद्र जोशी के खिलाफ सरकार के साथ धोखाड़ी करने के अपराध में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. बैंक खाते को होल्ड कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है. संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं.

महतारी वंदन योजना क्या है: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है. इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सनी लियोनी के नाम पर इस शख्स को मिल रहे थे महतारी वंदन योजना के रुपये, बैंक खाता सीज

CG

अभनपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन बघेल ने रविवार को अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा "छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार सनी लियोनी को हर महीने 1000 रुपये जारी कर रही है. यह मामला सरकारी भ्रष्टाचार उजागर करता है." कांग्रेस नेता जयवर्धन बघेल ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने सनी लियोन का नाम और हर महीने ट्रांसफर होने वाली राशि की जानकारी दी है.

सनी लियोनी का नाम महतारी वंदन योजना में: इस पोस्ट में जो हितग्राही से संबंधित जानकारी दी गई है, उसमें पंजीकृत आवेदक का नाम सनी लियोनी है. इसका पंजीयन क्रमांक MVY006535575 है. पति का नाम जॉनी सिंस है. इस आवेदन में दी गई जानकारी के अनुसार, सनी लियोनी का पता बस्तर के तालूर क्षेत्र का है और उनका आवेदन आंगनबाड़ी के माध्यम से दर्ज किया गया था. इस खाते में मार्च से हर महीने ₹1000 की राशि डाली जा रही है. खाता एसबीआई में है और उसका अंतिम का 5 अंक 76531 है. इस महीने भी उनकी राशि ट्रांसफर की गई है.

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला: रविवार को जैसे ही ये खबर मीडिया में सुर्खी बनी, कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के 70 लाख में से 50 लाख से ज्यादा में गड़बड़ी है. मृत लोगों को पैसा दिया जा रहा है. सरकार को इसकी बारीकी से जांच करनी चाहिए. इधर भाजपा ने कांग्रेस ने इन आरोपों को सिर से नकारते हुए अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दी.

SUNNY LEONE MAHTARI VANDAN YOJANA
कांग्रेस का महतारी वंदन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप 

वीरेंद्र जोशी ने सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना का लिया लाभ: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ. बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को सौंपी. उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. साथ ही मामले में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए. महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर कार्रवाई की.

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया के जरिए महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी को हर महीने महतारी वंदन योजना के एक हजार मिलने की शिकायत मिली. जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला कि आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है. मामले की जांच करने पर इस बात का खुलासा हुआ कि वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति जालसाजी कर राशि अपने खाते में ले रहा है.

SUNNY LEONE MAHTARI VANDAN YOJANA
बस्तर कलेक्टर ने लिया एक्शन 

वीरेंद्र जोशी के खिलाफ कार्रवाई: आरोपी वीरेंद्र जोशी के खिलाफ सरकार के साथ धोखाड़ी करने के अपराध में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. बैंक खाते को होल्ड कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है. संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं.

महतारी वंदन योजना क्या है: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है. इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/this-person-was-getting-money-from-mahtari-vandan-yojana-in/article-6083

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.