रायपुर में ड्रग्स पार्टी: टेबल पर 19 लाइन, कैश और क्रेडिट कार्ड, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Raipur, CG

On

अमलीडीह इलाके से जुड़ा बताया जा रहा 17 सेकेंड का वीडियो, युवक-युवती कैमरे के सामने नशे का प्रदर्शन करते नजर आए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 17 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक और युवती खुलेआम नशीले पदार्थ, नकदी और क्रेडिट कार्ड के साथ दिखाई दे रहे हैं। मामला अमलीडीह इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वायरल वीडियो में एक टेबल पर संदिग्ध नशीले पदार्थ की 19 लाइन साफ नजर आ रही हैं। टेबल पर 500-500 रुपए के नोट, एक क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन भी रखे हुए हैं। वीडियो में युवक मोबाइल पर किसी से बातचीत करता दिख रहा है, जबकि युवती खुद कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नजर आती है और अपशब्दों का प्रयोग करती है। प्रारंभिक तौर पर जिस ड्रग्स की लाइन दिखाई दे रही है, उसे MDMA या कोकीन होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। रायपुर पुलिस ने वीडियो के स्रोत, इसमें दिख रहे युवक-युवती की पहचान और घटना के स्थान की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। पिछले दो महीनों में पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क पर एंड-टू-एंड जांच शुरू की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों तक पहुंचकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे को बढ़ावा देने या उसका खुलेआम प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि रायपुर में इससे पहले भी ड्रग्स से जुड़े वीडियो सामने आ चुके हैं। करीब छह महीने पहले इसी तरह के मामलों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 79 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। इस दौरान करोड़ों रुपए की ड्रग्स और अन्य सामान जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया था। उस कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए नशे के कारोबार पर अंकुश लगा, लेकिन नए साल और पार्टी सीजन को देखते हुए राजधानी में ड्रग्स नेटवर्क के फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक MDMA जैसे सिंथेटिक ड्रग्स युवाओं के बीच तेजी से फैल रहे हैं। यह नशा कुछ समय के लिए उत्तेजना और मदहोशी देता है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन जानलेवा भी साबित हो सकता है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद ड्रग्स की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/video-of-drugs-party-in-raipur-goes-viral-19-lines/article-40688

खबरें और भी हैं

X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह

टाप न्यूज

X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह

अमेरिका में Premium और Premium+ यूजर्स के लिए शुरू हुई नई बैंकिंग सेवा, वर्चुअल डेबिट कार्ड, बिल पेमेंट, वायर ट्रांसफर...
बिजनेस 

चीनी की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, व्यापारियों के लिए 4,000 क्विंटल स्टॉक सीमा और 30 दिन की होल्डिंग लिमिट लागू

1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेंगे नए नियम, कीमतों पर नियंत्रण और घरेलू बाजार में पर्याप्त उपलब्धता...
बिजनेस 
चीनी की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, व्यापारियों के लिए 4,000 क्विंटल स्टॉक सीमा और 30 दिन की होल्डिंग लिमिट लागू

बुधवार के अचूक उपाय: संवर जाएगी किस्मत, दूर होंगी पैसों और बुद्धि की परेशानियां

भगवान श्री गणेश और बुध देव की कृपा पाने के सरल तथा अचूक ज्योतिषीय उपाय, जिनसे जीवन में आएगी सुख-समृद्धि...
राशिफल  धर्म 
बुधवार के अचूक उपाय: संवर जाएगी किस्मत, दूर होंगी पैसों और बुद्धि की परेशानियां

टैरो राशिफल 29 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा पर किन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, देखें कार्ड्स के संकेत

टैरो कार्ड्स के रहस्यमयी संकेत बता रहे हैं कि आज का दिन केवल भाग्य पर निर्भर रहने का नहीं, बल्कि...
राशिफल  धर्म 
टैरो राशिफल 29 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा पर किन राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, देखें कार्ड्स के संकेत

बिजनेस

X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह X Money लॉन्च: अब X ऐप बनेगा डिजिटल बैंक, अकाउंट से लेकर पेमेंट तक सबकुछ एक जगह
अमेरिका में Premium और Premium+ यूजर्स के लिए शुरू हुई नई बैंकिंग सेवा, वर्चुअल डेबिट कार्ड, बिल पेमेंट, वायर ट्रांसफर...
चीनी की जमाखोरी पर केंद्र सरकार सख्त, व्यापारियों के लिए 4,000 क्विंटल स्टॉक सीमा और 30 दिन की होल्डिंग लिमिट लागू
मेडिकाबाज़ार ने पहली तिमाही (Q1) में 57% की मजबूत वृद्धि दर्ज की वित्त वर्ष 2026-27 में ₹3,000 करोड़ के टॉपलाइन और EBITDA में 15 गुना वृद्धि हासिल करने की दिशा में अग्रसर
HDFC बैंक के CEO समेत तीन शीर्ष अधिकारियों पर बोर्ड की कार्रवाई, ₹1-1 लाख का जुर्माना और चेतावनी जारी
भारत में जल्द आएंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, 200 करोड़ नोटों के ट्रायल को मंजूरी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.