- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 10 नई ई-बसें शुरू, अब 30 का बेड़ा; 10-15 मिनट में मिलेगी बस
भोपाल में 10 नई ई-बसें शुरू, अब 30 का बेड़ा; 10-15 मिनट में मिलेगी बस
भोपाल (म.प्र.)
B-35, B-36 और B-37 रूट पर बढ़ेगी सेवा; कोलार, बैरागढ़, एमपी नगर और आईएसबीटी के यात्रियों को मिलेगा फायदा
भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 24 अगस्त से 10 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इसके साथ शहर में चलने वाली ई-बसों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। फिलहाल तीन प्रमुख रूट पर 20 ई-बसें संचालित हो रही हैं। नई बसें शुरू होने के बाद यात्रियों को करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में बस मिलने की सुविधा होगी। नई बसों का सबसे ज्यादा फायदा कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी नगर और आईएसबीटी से जुड़े यात्रियों को मिलेगा। इन सभी मार्गों पर ई-बस सेवा उपलब्ध होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
ई-बस सेवा के लिए B-35, B-36 और B-37 रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। B-35 चिरायु अस्पताल और बैरागढ़ से आकृति ईको सिटी, सलैया तक जाता है। इस मार्ग में लालघाटी, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, रोशनपुरा, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, बावड़िया चौराहा और रोहित नगर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। B-36 कोच फैक्ट्री से कोलार रोड तक चलता है। यह भोपाल रेलवे स्टेशन, अशोका गार्डन, सुभाष नगर, चेतक ब्रिज, एमपी नगर, 1100 क्वार्टर, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल और चूनाभट्टी जैसे इलाकों को जोड़ता है।
वहीं B-37 बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी तक संचालित होता है। इसके रास्ते में बैरागढ़, लालघाटी, हमीदिया अस्पताल, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, भारत टॉकीज, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मालवीय नगर, वल्लभ भवन और डीबी मॉल जैसे प्रमुख स्थान आते हैं। फिलहाल भोपाल में ई-बसों से रोजाना करीब 10 से 12 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। बसों की संख्या बढ़ने के बाद सेवा की आवृत्ति बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
ई-बसों का किराया दूरी के अनुसार करीब 7 से 40 रुपए तक है। इनमें दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक दरवाजे की सुविधा भी दी गई है। व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल के साथ बस में चढ़ने-उतरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।इन बसों के विस्तार से एमपी नगर जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र को शहर के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने वाली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती ।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

