दतिया में आधार केंद्र बने 'जनसेवा' नहीं, 'जनशोषण केंद्र': सुधार के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली, बच्चों तक से वसूले जा रहे पैसे

Datia, MP

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आधार कार्ड अपडेट केंद्र अब सरकारी सेवा के नहीं, बल्कि मनमाने वसूली के अड्डे बनते जा रहे हैं। सरकार की मुफ्त या निर्धारित दर पर मिलने वाली सेवाएं अब आम लोगों के आर्थिक शोषण का जरिया बन चुकी हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि बच्चों तक के मुफ्त बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी रुपए वसूले जा रहे हैं, और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

"फिंगर दो या पैसे दो" की नीति

दतिया के कई आधार केंद्रों पर नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर निर्धारित ₹50 के बजाय ₹150 से ₹300 तक वसूले जा रहे हैं। यही नहीं, 5 से 15 साल तक के बच्चों के लिए जो बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह नि:शुल्क है, उसके लिए भी ₹100 से ₹200 तक लिए जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी प्रीति देवी बताती हैं, “मैं सिर्फ फोटो अपडेट कराने आई थी, ₹120 लिए और ₹80 की रसीद दी गई।” बच्चों के लिए जब नि:शुल्क सेवा की बात की गई तो ऑपरेटर ने साफ कह दिया, “₹200 नहीं दिए तो सिस्टम में अपलोड नहीं होगा।”

शिकायत करो तो जवाब मिलता है - 'जाना हो तो जाओ'

अधिकांश केंद्रों पर न शुल्क सूची चस्पा है और न ही पूरा शुल्क रसीद में दर्शाया जाता है। यदि उपभोक्ता विरोध करे, तो जवाब मिलता है, “लाइन लंबी है, जाना हो तो जाओ।” ऐसे में लोगों के पास लाचार होकर अतिरिक्त पैसे देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

जनता परेशान, प्रशासन बेखबर या सहभागी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये सब प्रशासन की जानकारी के बिना हो रहा है? अगर नहीं, तो लापरवाही की इंतहा है। और अगर हां, तो फिर यह भ्रष्टाचार की सहमति है। लोगों के पास न तो कोई स्थानीय शिकायत केंद्र है, और UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर भी मदद के नाम पर सिर्फ “ऑनलाइन शिकायत करें” कह दिया जाता है।

नियम क्या कहते हैं?

  • किसी भी आधार अपडेट सेवा पर UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली अवैध है।

  • बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह नि:शुल्क हैं।

  • हर केंद्र पर शुल्क सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

  • रसीद देना आवश्यक है और वह पूरी राशि की होनी चाहिए।

लेकिन दतिया के आधार केंद्रों पर इन सभी नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

जनसेवा या जनसंत्रास?

आधार, जो आज हर नागरिक की पहचान, शिक्षा, राशन, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की पहुंच का आधार बन चुका है, अगर वही शोषण का माध्यम बन जाए, तो लोकतंत्र और शासन की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। यदि प्रशासन ने अब भी कठोर कदम नहीं उठाए, तो यह लूट आने वाले समय में और विकराल रूप ले सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दतिया में आधार केंद्र बने 'जनसेवा' नहीं, 'जनशोषण केंद्र': सुधार के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली, बच्चों तक से वसूले जा रहे पैसे

Datia, MP

"फिंगर दो या पैसे दो" की नीति

दतिया के कई आधार केंद्रों पर नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर निर्धारित ₹50 के बजाय ₹150 से ₹300 तक वसूले जा रहे हैं। यही नहीं, 5 से 15 साल तक के बच्चों के लिए जो बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह नि:शुल्क है, उसके लिए भी ₹100 से ₹200 तक लिए जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी प्रीति देवी बताती हैं, “मैं सिर्फ फोटो अपडेट कराने आई थी, ₹120 लिए और ₹80 की रसीद दी गई।” बच्चों के लिए जब नि:शुल्क सेवा की बात की गई तो ऑपरेटर ने साफ कह दिया, “₹200 नहीं दिए तो सिस्टम में अपलोड नहीं होगा।”

शिकायत करो तो जवाब मिलता है - 'जाना हो तो जाओ'

अधिकांश केंद्रों पर न शुल्क सूची चस्पा है और न ही पूरा शुल्क रसीद में दर्शाया जाता है। यदि उपभोक्ता विरोध करे, तो जवाब मिलता है, “लाइन लंबी है, जाना हो तो जाओ।” ऐसे में लोगों के पास लाचार होकर अतिरिक्त पैसे देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

जनता परेशान, प्रशासन बेखबर या सहभागी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये सब प्रशासन की जानकारी के बिना हो रहा है? अगर नहीं, तो लापरवाही की इंतहा है। और अगर हां, तो फिर यह भ्रष्टाचार की सहमति है। लोगों के पास न तो कोई स्थानीय शिकायत केंद्र है, और UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर भी मदद के नाम पर सिर्फ “ऑनलाइन शिकायत करें” कह दिया जाता है।

नियम क्या कहते हैं?

  • किसी भी आधार अपडेट सेवा पर UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली अवैध है।

  • बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह नि:शुल्क हैं।

  • हर केंद्र पर शुल्क सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

  • रसीद देना आवश्यक है और वह पूरी राशि की होनी चाहिए।

लेकिन दतिया के आधार केंद्रों पर इन सभी नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

जनसेवा या जनसंत्रास?

आधार, जो आज हर नागरिक की पहचान, शिक्षा, राशन, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की पहुंच का आधार बन चुका है, अगर वही शोषण का माध्यम बन जाए, तो लोकतंत्र और शासन की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। यदि प्रशासन ने अब भी कठोर कदम नहीं उठाए, तो यह लूट आने वाले समय में और विकराल रूप ले सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/aadhaar-center-in-datia-does-not-become-public-service-not/article-24269

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.