आज से 10 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह : त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल

Ujjain, MP

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। श्रृंगार के बाद उन्होंने भस्म रमाई, जिसके बाद भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर सोमवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी और पंचामृत से स्नान कराया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाकर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस श्रृंगार के दर्शन किए और "जय श्री महाकाल" का उद्घोष किया। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

आज से 10 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को नौ दिनों तक मनाने की परंपरा है। धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल इस नगरी के राजा हैं, और यहां मां भगवती सती का अंग भी गिरा था, इसलिए महाशिवरात्रि उत्सव यहां शिवरात्रि के रूप में भव्य रूप से मनाया जाता है। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के कोटि तीर्थ पर विराजमान कोटेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया जाता है, जिसके बाद बाबा महाकाल का अभिषेक, लघु अभिषेक कर नित्य भगवान का श्रृंगार चल प्रतिमाओं के माध्यम से किया जाता है। लेकिन, इस वर्ष एक तिथि बढ़ने के कारण इस उत्सव को श्री महाकालेश्वर मंदिर में 10 दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शिव नवरात्रि उत्सव के दौरान फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी 19 और 20 फरवरी दो दिनों तक है, इसलिए इस उत्सव को 10 दिन तक मनाया जाएगा।

बाबा महाकाल के 10 दिवसीय उत्सव के विशेष श्रृंगार
    • 17 फरवरी (सोमवार) - वस्त्र धारण: शिव नवरात्रि के पहले दिन बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया जाएगा।
    • 18 फरवरी (मंगलवार) - दूसरा दिन: बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया जाएगा।
    • 19 फरवरी (बुधवार) - शेषनाग स्वरूप: बाबा महाकाल का शेषनाग रूप में श्रृंगार किया जाएगा।
    • 20 फरवरी (गुरुवार) - घटाटोप स्वरूप: बाबा महाकाल भक्तों को घटाटोप रूप में दर्शन देंगे।
    • 21 फरवरी (शुक्रवार) - छबीना स्वरूप: बाबा महाकाल का छबीना श्रृंगार किया जाएगा, जो कि एक राजकुमार की तरह होगा।
    • 22 फरवरी (शनिवार) - होल्कर स्वरूप: इस दिन बाबा महाकाल को होल्कर परंपराओं के अनुसार सजाया जाएगा।
    • 23 फरवरी (रविवार) - मनमहेश स्वरूप: बाबा महाकाल को मनमहेश के रूप में सजाया जाएगा।
    • 24 फरवरी (सोमवार) - उमा महेश स्वरूप: बाबा महाकाल माता पार्वती के साथ उमा-महेश रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
    • 25 फरवरी (मंगलवार) - शिव तांडव स्वरूप: बाबा महाकाल शिव तांडव रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
    • 26 फरवरी (बुधवार) - निराकार स्वरूप: शिव नवरात्रि के अंतिम दिन बाबा महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया जाएगा। इस दिन कई क्विंटल फूलों का सेहरा बाबा को पहनाया जाएगा।

10 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कार्यक्रम
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष शिव नवरात्रि पर्व के 10 दिवसीय आयोजन की शुरुआत आज 17 फरवरी से हो गई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक भगवान का नौ रूपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सुबह 8 बजे पुजारी कोटि तीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन कर हल्दी चढ़ाएंगे। करीब डेढ़ घंटे के पूजन के उपरांत सुबह 9:30 बजे से गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा होगी। पुजारी भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्रपाठ किया जाएगा। दोपहर 1 बजे भोग आरती होगी। तीन बजे संध्या पूजा के बाद 10 दिन तक भगवान का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा। 
 
त्रिपुंड और त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती मे सजे बाबा महाकाल चारों और गूंजा जय श्री महाकाल

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/baba-mahakal-adorned-in-bhasma-aarti-by-applying-tripund-and/article-10452

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.