पीएम मोदी को भेंट में मिली बैतूल की "पुष्पक" कलाकृति: जनजातीय धरोहर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Betul, MP

मध्यप्रदेश की प्राचीन जनजातीय कला को राष्ट्रीय मंच पर एक नया गौरव प्राप्त हुआ है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैतूल जिले की विश्वविख्यात भरेवा धातु शिल्प (ढोकरा आर्ट) से निर्मित "पुष्पक" कलाकृति भेंट की।

टिगरिया गांव की कला, जो विश्व में पहुंची

यह कलाकृति बैतूल के टिगरिया गांव की पारंपरिक धातु शिल्प तकनीक से तैयार की गई है। इसे ढोकरा या भरेवा कला के नाम से जाना जाता है। यह विशेष शिल्पकला मधुमक्खियों के छत्ते से प्राप्त मोम, मिट्टी और पीतल का उपयोग कर बनाई जाती है। सबसे पहले मोम से आकृति तैयार होती है, फिर उस पर मिट्टी की परत चढ़ाई जाती है और अग्नि में पकाने के बाद उसमें पिघली पीतल डाली जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद अत्यंत सुंदर और टिकाऊ कलाकृति तैयार होती है।

50 परिवारों का जीवंत हस्तशिल्प गांव

बैतूल के टिगरिया गांव में करीब 50 परिवार इस परंपरागत कला से जुड़े हैं। इस गांव को अब ‘क्राफ्ट विलेज’ के रूप में पहचान मिल चुकी है। स्थानीय कलाकार बलदेव वाघमारे इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और लगभग 200 से अधिक शिल्पकारों के साथ मिलकर इस हस्तकला का संरक्षण कर रहे हैं।

सीएम ने की थी पसंद, पीएम तक पहुंचाया

बलदेव वाघमारे ने बताया कि हाल ही में सारणी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव उनके स्टॉल पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने ‘पुष्पक’ नामक कलाकृति को देखकर गहरी रुचि दिखाई और तत्काल इसे प्रधानमंत्री को भेंट करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद शुक्रवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह अद्भुत कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की।

वैश्विक मंचों पर भी छाई ढोकरा कला

बलदेव वाघमारे को कालिदास अकादमी सम्मान और विश्वकर्मा पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी बनाई गई ढोकरा कलाकृतियां अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में भी प्रदर्शित हो चुकी हैं। यह कला न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय हस्तशिल्प की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करती है।

सरकार भी दे रही सहयोग

बैतूल जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग भी इस कला के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। क्राफ्ट विलेज के रूप में टिगरिया गांव को विकसित कर इसे पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी को भेंट में मिली बैतूल की "पुष्पक" कलाकृति: जनजातीय धरोहर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Betul, MP

टिगरिया गांव की कला, जो विश्व में पहुंची

यह कलाकृति बैतूल के टिगरिया गांव की पारंपरिक धातु शिल्प तकनीक से तैयार की गई है। इसे ढोकरा या भरेवा कला के नाम से जाना जाता है। यह विशेष शिल्पकला मधुमक्खियों के छत्ते से प्राप्त मोम, मिट्टी और पीतल का उपयोग कर बनाई जाती है। सबसे पहले मोम से आकृति तैयार होती है, फिर उस पर मिट्टी की परत चढ़ाई जाती है और अग्नि में पकाने के बाद उसमें पिघली पीतल डाली जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद अत्यंत सुंदर और टिकाऊ कलाकृति तैयार होती है।

50 परिवारों का जीवंत हस्तशिल्प गांव

बैतूल के टिगरिया गांव में करीब 50 परिवार इस परंपरागत कला से जुड़े हैं। इस गांव को अब ‘क्राफ्ट विलेज’ के रूप में पहचान मिल चुकी है। स्थानीय कलाकार बलदेव वाघमारे इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और लगभग 200 से अधिक शिल्पकारों के साथ मिलकर इस हस्तकला का संरक्षण कर रहे हैं।

सीएम ने की थी पसंद, पीएम तक पहुंचाया

बलदेव वाघमारे ने बताया कि हाल ही में सारणी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव उनके स्टॉल पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने ‘पुष्पक’ नामक कलाकृति को देखकर गहरी रुचि दिखाई और तत्काल इसे प्रधानमंत्री को भेंट करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद शुक्रवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह अद्भुत कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की।

वैश्विक मंचों पर भी छाई ढोकरा कला

बलदेव वाघमारे को कालिदास अकादमी सम्मान और विश्वकर्मा पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी बनाई गई ढोकरा कलाकृतियां अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों में भी प्रदर्शित हो चुकी हैं। यह कला न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय हस्तशिल्प की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करती है।

सरकार भी दे रही सहयोग

बैतूल जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग भी इस कला के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। क्राफ्ट विलेज के रूप में टिगरिया गांव को विकसित कर इसे पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/betuls-pushpak-artwork-tribal-heritage-received-national-honor/article-22779

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.