कैबिनेट के बड़े ऐलान: पंचमढ़ी पर नई व्यवस्था, OBC युवाओं को विदेश में रोजगार, विकास योजनाओं को आर्थिक मंजूरी

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में सरकार ने विकास, रोजगार और पर्यावरण प्रबंधन से जुड़े कई निर्णायक प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में जहां पंचमढ़ी से जुड़े वर्षों पुराने प्रशासनिक अड़चनों को दूर किया गया, वहीं युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के नए द्वार खोलने और बुनियादी ढांचे में भारी निवेश का रोडमैप भी तय किया गया।

पंचमढ़ी: अब विकास की नई सीमा रेखा

कैबिनेट ने पंचमढ़ी नगर क्षेत्र में स्थित लगभग 396 हेक्टेयर भूमि को अभयारण्य दायरे से बाहर करने की स्वीकृति दी है। इस भूमि को अब राजस्व नजूल घोषित किया जाएगा। सरकार के अनुसार इससे पंचमढ़ी में योजनाबद्ध विकास, निवेश और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।

टाइगर रिजर्व के आसपास बसे क्षेत्रों के लिए पांच साल की योजना

प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों और वन्यजीव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक दीर्घकालिक योजना लागू करने का निर्णय लिया है।
2026-27 से 2030-31 तक चलने वाली इस योजना के लिए ₹390 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे फेंसिंग, जल स्रोत, फायर सेफ्टी और चारागाह विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

नर्मदापुरम में सिंचाई नेटवर्क को मिलेगा विस्तार

कैबिनेट ने नर्मदापुरम जिले में दो नई सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इन परियोजनाओं पर ₹215 करोड़ से अधिक खर्च होंगे, जिनसे करीब 10,000 हेक्टेयर भूमि सिंचाई सुविधा से जुड़ेगी और 60 से ज्यादा गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

OBC युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का संगठित मॉडल

सरकार ने पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संशोधित योजना को मंजूरी दी है।
OBC विदेश रोजगार नियोजन योजना–2025” के अंतर्गत अगले तीन वर्षों में ₹45 करोड़ खर्च किए जाएंगे और हर साल 600 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय जॉब मार्केट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकारी योजनाओं को आर्थिक संबल

बैठक में जनजातीय कार्य, खाद्य आपूर्ति और राजस्व विभाग की 17 योजनाओं के निरंतर संचालन के लिए कुल ₹17,864 करोड़ से अधिक की मंजूरी दी गई। यह राशि आदिवासी कल्याण, किसान सहायता और शासकीय ढांचे के विकास पर खर्च की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By दैनिक जागरण

कैबिनेट के बड़े ऐलान: पंचमढ़ी पर नई व्यवस्था, OBC युवाओं को विदेश में रोजगार, विकास योजनाओं को आर्थिक मंजूरी

Bhopal, MP

पंचमढ़ी: अब विकास की नई सीमा रेखा

कैबिनेट ने पंचमढ़ी नगर क्षेत्र में स्थित लगभग 396 हेक्टेयर भूमि को अभयारण्य दायरे से बाहर करने की स्वीकृति दी है। इस भूमि को अब राजस्व नजूल घोषित किया जाएगा। सरकार के अनुसार इससे पंचमढ़ी में योजनाबद्ध विकास, निवेश और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।

टाइगर रिजर्व के आसपास बसे क्षेत्रों के लिए पांच साल की योजना

प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों और वन्यजीव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक दीर्घकालिक योजना लागू करने का निर्णय लिया है।
2026-27 से 2030-31 तक चलने वाली इस योजना के लिए ₹390 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे फेंसिंग, जल स्रोत, फायर सेफ्टी और चारागाह विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

नर्मदापुरम में सिंचाई नेटवर्क को मिलेगा विस्तार

कैबिनेट ने नर्मदापुरम जिले में दो नई सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इन परियोजनाओं पर ₹215 करोड़ से अधिक खर्च होंगे, जिनसे करीब 10,000 हेक्टेयर भूमि सिंचाई सुविधा से जुड़ेगी और 60 से ज्यादा गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

OBC युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का संगठित मॉडल

सरकार ने पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संशोधित योजना को मंजूरी दी है।
OBC विदेश रोजगार नियोजन योजना–2025” के अंतर्गत अगले तीन वर्षों में ₹45 करोड़ खर्च किए जाएंगे और हर साल 600 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय जॉब मार्केट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकारी योजनाओं को आर्थिक संबल

बैठक में जनजातीय कार्य, खाद्य आपूर्ति और राजस्व विभाग की 17 योजनाओं के निरंतर संचालन के लिए कुल ₹17,864 करोड़ से अधिक की मंजूरी दी गई। यह राशि आदिवासी कल्याण, किसान सहायता और शासकीय ढांचे के विकास पर खर्च की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/big-announcement-of-madhya-pradesh-cabinet-new-system-on-panchmarhi/article-44494

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.