- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- MP में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, 18 हजार बूथों पर होंगे सेवा कार्यक्रम
MP में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, 18 हजार बूथों पर होंगे सेवा कार्यक्रम
भोपाल (म.प्र.)
सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी अभियान की जानकारी, आंगनवाड़ियों से स्कूलों तक होंगे कई आयोजन
मध्य प्रदेश भाजपा ने 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की रूपरेखा साझा की। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत सेवा गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है। अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और उनके कार्यों से जुड़े बदलावों को भी जनता के बीच रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इस दौरान प्रदेश के करीब 18 हजार बूथों पर लाभार्थी परिवारों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर भी दीपोत्सव आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकला, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए विकसित भारत की अवधारणा को लेकर विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों पर आधारित 10 से 15 मिनट की नाट्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। इनका मंचन चौक-चौराहों और विभिन्न संस्थानों में किया जाएगा। अभियान के तहत 2 अक्टूबर को भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सहयोग से सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने पीथमपुर से मुंबई तक आठ लेन एक्सप्रेस-वे परियोजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सागर मामले में पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
डॉ. यादव ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और आर्थिक विकास दर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश की 97 हजार से अधिक आंगनवाड़ियों में तीन दिन तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही बच्चों और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

