भोपाल में फेड एक्सपो-2025 का उद्घाटन, CM ने गाया प्रसिद्ध गीत

Bhopal, MP

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को फेड एक्सपो-2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने फिल्म श्री 420 के मशहूर गीत 'मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंगलिस्तानी' की लाइनें गुनगुनाई।

इस अवसर पर ताइवान, रूस और ओमान के उद्योगपति भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन देशों के साथ मध्यप्रदेश के व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी और राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. यादव ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को जमीन देने के बजाय उन्हें उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 'औद्योगिक वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले निवेश के माध्यम से अब तक 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश की बात सामने आई है, जिनमें से 6 लाख करोड़ रुपए जमीन पर उतरे हैं, जबकि 2 लाख करोड़ के निवेश के लिए आमंत्रण जारी किए गए हैं।

फेड एक्सपो-2025 दो दिन तक चलेगा और इसमें 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग इकाइयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। रूस, ओमान और ताइवान सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं। फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई) ने इस एक्सपो का आयोजन किया है।

फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की भावना को बढ़ावा देना है। एक्सपो के दौरान क्रेता-विक्रेता बैठकें, विक्रेता विकास सत्र और उद्योग-सरकार संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय उद्यमियों को बड़े उद्योगों और सरकारी उपक्रमों के साथ सीधे संपर्क का अवसर मिलेगा।

प्रदर्शनी में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), रेलवे, बीना रिफाइनरी, एचईजी और रक्षा प्रतिष्ठान सहित कई सार्वजनिक उपक्रम सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अन्य बैंकिंग संस्थान भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल्स पार्क समेत कई औद्योगिक पहल का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में औद्योगिक विकास को और तेज किया जाएगा। उन्होंने विदेशी निवेशकों को भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस एक्सपो से राज्य में औद्योगिक संबंधों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/cm-sang-famous-song-to-inaugurate-fed-expo-2025-in-bhopal/article-38296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.