- Hindi News
- राज्य
- MPBOCW के नाम पर फर्जी YouTube चैनल पकड़ा गया, विभाग ने Cyber Cell में की शिकायत
MPBOCW के नाम पर फर्जी YouTube चैनल पकड़ा गया, विभाग ने Cyber Cell में की शिकायत
Digital Desk
मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सोशल मीडिया पर विभाग के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक नकली YouTube चैनल बनाया गया है। यह चैनल विभाग की आधिकारिक पहचान की नकल कर MPBOCW के कई मूल वीडियो को बिना अनुमति कॉपी कर अपने पेज पर अपलोड कर रहा है, जिससे गलत जानकारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इसे गंभीर मामला मानते हुए Cyber Cell और YouTube—दोनों जगह शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडल ने दोहराया कि केवल @MPBOCW नामक YouTube चैनल ही विभाग का अधिकृत प्लेटफ़ॉर्म है।
फर्जी चैनल की पहचान (जनता और मीडिया के लिए महत्वपूर्ण सूचना):
-
अधिकृत चैनल: MPBOCW – Official
-
फर्जी चैनल: MPBOCW MADHY PRADESH (@MPBOCW01)
-
फर्जी चैनल का लिंक: https://youtube.com/@mpbocw01
विभाग ने कहा कि इस नकली चैनल के जरिए श्रमिकों को गुमराह किया जा रहा है और आधिकारिक वीडियो को बिना अनुमति उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है और कानूनी रूप से दंडनीय है।
इधर, मंडल द्वारा जारी नए AI वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट को हाल ही में काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसके बीच फर्जी चैनलों की सक्रियता को लेकर विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है।
