SAF में बड़ा TA घोटाला: जबलपुर में 3 करोड़ की हेराफेरी उजागर, 15 जवानों पर FIR

जबलपुर (म.प्र.)

On

यात्रा भत्ते में 200 गुना तक की निकासी, ASI से लेकर मृत आरक्षक तक नाम शामिल; मास्टरमाइंड LDC फरार

जबलपुर स्थित स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) की छठी बटालियन में सामने आया ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) घोटाला अब गंभीर आपराधिक मामले का रूप ले चुका है। शुरुआती तौर पर करीब 2 करोड़ रुपए का आंकलन किया गया यह मामला जांच के साथ बढ़कर लगभग 3 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रांझी थाना पुलिस ने इस प्रकरण में ASI सहित कुल 15 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, जिनमें एक मृत आरक्षक का नाम भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, यह घोटाला 2018-19 से लगातार चल रहा था। जांच में सामने आया कि TA शाखा में पदस्थ एलडीसी बाबू सत्यम शर्मा ने फर्जी यात्रा भत्ता बिल तैयार कर बड़ी रकम निकाली। जवानों को कागजों में जिले से बाहर ड्यूटी पर दर्शाया गया, जबकि वे वास्तव में जबलपुर में ही मौजूद थे। भुगतान से जुड़ा ओटीपी भी आरोपी द्वारा खुद हासिल किया जाता था।

घोटाले की रकम का बड़ा हिस्सा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरक्षकों के खातों में उनकी सैलरी की तुलना में 200 गुना तक अधिक राशि जमा पाई गई। स्टेट फाइनेंस इंटेलिजेंस सेल की रिपोर्ट के अनुसार, 12 जवानों को केवल TA बिलों के जरिए 10-10 लाख रुपए तक मिले।

एक प्रमुख आरोपी आरक्षक अभिषेक झारिया के खाते में 582 TA बिलों के जरिए करीब 55 लाख रुपए ट्रांसफर हुए, जबकि उसकी सात साल की कुल सैलरी और एरियर मिलाकर राशि महज 26 लाख रुपए थी। इसी तरह अन्य कर्मचारियों के खातों में भी वेतन से कहीं अधिक भुगतान पाया गया।

घोटाला उजागर होने के बाद सत्यम शर्मा और अभिषेक झारिया को निलंबित कर दिया गया था। इसी दौरान मानसिक दबाव में आकर अभिषेक झारिया ने 12 नवंबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मुख्य आरोपी सत्यम शर्मा जांच शुरू होते ही फरार हो गया। बाद में उसकी शादी से जुड़ा एक कार्ड सामने आया, जिससे उसके छिंदवाड़ा में होने की जानकारी मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SAF कमांडेंट ने तीन सदस्यीय आंतरिक जांच टीम गठित की, जबकि कलेक्टर ने छह सदस्यीय विशेष समिति बनाई। अब तक 20 से अधिक कर्मचारियों के बैंक खाते फ्रीज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में और नाम सामने आ सकते हैं।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

Vastu Tips for Money: कमाई के बावजूद नहीं हो रही बचत? जानें धन वृद्धि के आसान वास्तु उपाय

टाप न्यूज

Vastu Tips for Money: कमाई के बावजूद नहीं हो रही बचत? जानें धन वृद्धि के आसान वास्तु उपाय

घर और कार्यस्थल के छोटे वास्तु बदलाव से आर्थिक स्थिरता संभव, उत्तर दिशा और जल तत्व को माना गया प्रमुख...
राशिफल  धर्म 
Vastu Tips for Money: कमाई के बावजूद नहीं हो रही बचत? जानें धन वृद्धि के आसान वास्तु उपाय

महाशिवरात्रि के बाद 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण: भारत में दृश्य नहीं, ज्योतिष में बदलाव का संकेत

वलयाकार ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण को लेकर आस्था और विज्ञान दोनों में चर्चा; कुछ राशियों के लिए सावधानी की...
राशिफल  धर्म 
महाशिवरात्रि के बाद 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण: भारत में दृश्य नहीं, ज्योतिष में बदलाव का संकेत

इंदौर में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 35, भागीरथपुरा में बच्ची और बुजुर्ग की जान गई

स्वास्थ्य संकट पर बढ़ी चिंता; हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच आयोग सक्रिय, टैंकर से जल आपूर्ति जारी
मध्य प्रदेश 
इंदौर में दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा 35, भागीरथपुरा में बच्ची और बुजुर्ग की जान गई

ग्वालियर में 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 26,744 छात्र शामिल; सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

84 परीक्षा केंद्रों पर पहला अंग्रेजी पेपर; नकल रोकने के लिए ‘उम्मीद की पेटी’ और उड़नदस्तों की निगरानी
मध्य प्रदेश  टॉप न्यूज़ 
ग्वालियर में 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 26,744 छात्र शामिल; सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण आयोजन

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.