ग्वालियर में लग्जरी कार ठगी का खुलासा: किराए पर ली गाड़ियां गिरवी रखकर उड़ाया लाखों का खेल

ग्वालियर (म.प्र.)

On

फर्जी कंपनी मैनेजर बनकर करता था सौदे, क्राइम ब्रांच ने 23 वर्षीय आरोपी को दबोचा; 1.5 करोड़ की 17 कारें बरामद

ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने लग्जरी कार ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। विभागों में गाड़ियों का अटैचमेंट कराने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट बनवाकर कारें हायर करने और फिर उन्हें गिरवी रखने वाले 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभय भदौरिया के रूप में हुई है, जो बीए पास है और कुछ समय पहले तक टिफिन सेंटर चलाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभय खुद को ‘अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड’ का मैनेजर बताकर ट्रेवल एजेंसियों और वाहन मालिकों को भरोसे में लेता था। वह सरकारी और निजी विभागों में गाड़ियों के अटैचमेंट का झांसा देकर लग्जरी कारें किराए पर लेता और फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें दो से पांच लाख रुपए में गिरवी रख देता था।

एक 7-सीटर कार के लिए वह 85 हजार रुपए और 5-सीटर कार के लिए 50 हजार रुपए मासिक किराया देने का वादा करता था, लेकिन न तो कारें काम पर भेजी जाती थीं और न ही किराया चुकाया जाता था। जब वाहन मालिकों को भुगतान नहीं मिला, तब ठगी का मामला उजागर हुआ।

शहर के शताब्दीपुरम निवासी ट्रेवल एजेंसी संचालक भास्कर शर्मा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने उनकी 19 कारें हायर कीं और बाद में फर्जी दस्तावेज बनाकर अन्य लोगों के पास गिरवी रख दीं। इसी तरह एक अन्य पीड़ित रघुवीर रजक से भी करीब 20 कारें ठगी गईं।

मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को मोबाइल और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। GPS ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने 17 कारें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है। पुलिस को आशंका है कि ठगी का दायरा 50 से ज्यादा वाहनों तक हो सकता है।

एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिन लोगों के पास गिरवी रखी गई कारें मिली हैं, वे भी ठगी के शिकार हैं। हालांकि, कुछ मामलों में खुद को कार का मालिक बताकर सौदा करने वालों की भूमिका भी संदिग्ध है। ऐसे लोगों के खिलाफ दस्तावेजों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/luxury-car-fraud-exposed-in-gwalior-people-stole-lakhs-of/article-45297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.