एनीमिया के खिलाफ जन-आंदोलन को सरकार का साथ, मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना

भोपाल (म.प्र.)

एनीमिया के विरुद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान का नेतृत्व प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी कर रहे हैं, जिनके प्रयासों से अब तक 20 लाख से अधिक लोग इससे जुड़ चुके हैं।

राजधानी भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को “एनीमिया जागरूकता अभियान” की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अभियान पर आधारित अपनी पुस्तक की पहली प्रति भी मुख्यमंत्री को भेंट की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं और राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि अभियान के माध्यम से एनीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार से जुड़ी सरकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा की गई थी।

अभियान के तहत “एनीमिया जागरूकता रथ” के जरिए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें खासतौर पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों को लक्ष्य बनाते हुए पोषण, स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली सुधार के बारे में जानकारी दी गई।

“गुड़ और चना खाएं, हीमोग्लोबिन बढ़ाएं” जैसे सरल और प्रभावी संदेशों के माध्यम से लोगों को पारंपरिक पोषण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि एनीमिया केवल खून की कमी नहीं, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो शरीर की ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक विकास और मातृ स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

डॉ. द्विवेदी का यह अभियान अब एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिसे देशभर में लागू किया जा सकता है। उनका लक्ष्य “एनीमिया मुक्त समाज” का निर्माण करना है, जिसके लिए वे लगातार समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का उदाहरण बन रही है, बल्कि समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से एक स्वस्थ भविष्य की दिशा भी तय कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2026 By दैनिक जागरण

एनीमिया के खिलाफ जन-आंदोलन को सरकार का साथ, मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना

भोपाल (म.प्र.)

राजधानी भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को “एनीमिया जागरूकता अभियान” की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अभियान पर आधारित अपनी पुस्तक की पहली प्रति भी मुख्यमंत्री को भेंट की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि एनीमिया जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं और राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि अभियान के माध्यम से एनीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार से जुड़ी सरकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा की गई थी।

अभियान के तहत “एनीमिया जागरूकता रथ” के जरिए गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें खासतौर पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों को लक्ष्य बनाते हुए पोषण, स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली सुधार के बारे में जानकारी दी गई।

“गुड़ और चना खाएं, हीमोग्लोबिन बढ़ाएं” जैसे सरल और प्रभावी संदेशों के माध्यम से लोगों को पारंपरिक पोषण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि एनीमिया केवल खून की कमी नहीं, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो शरीर की ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक विकास और मातृ स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

डॉ. द्विवेदी का यह अभियान अब एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिसे देशभर में लागू किया जा सकता है। उनका लक्ष्य “एनीमिया मुक्त समाज” का निर्माण करना है, जिसके लिए वे लगातार समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का उदाहरण बन रही है, बल्कि समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से एक स्वस्थ भविष्य की दिशा भी तय कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-praised-the-initiative-of-the-government-to-support/article-48720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.