सीएम मोहन यादव ने ओंकारेश्वर अभयारण्य की घोषणा की: 611 वर्ग किमी में फैलेगा क्षेत्र

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित ‘अभ्युदय कार्यक्रम’ के दौरान ओंकारेश्वर अभयारण्य के गठन की औपचारिक घोषणा की।

 यह अभयारण्य खंडवा और देवास जिलों के वन क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 611 वर्ग किलोमीटर होगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डूब क्षेत्र (submerged area) को इस अभयारण्य की सीमा से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के संरक्षण को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि असम से जंगली भैंसे और गेंडे मंगाने की तैयारी की जा रही है ताकि प्रदेश की जैव विविधता को और समृद्ध किया जा सके।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 30 अक्टूबर को खंडवा के नर्मदानगर दौरे के दौरान ही इस घोषणा के संकेत दिए थे। उस समय उन्होंने नर्मदा नदी में छह मगरमच्छों को छोड़ा था और कहा था कि “मां नर्मदा की गोद में वन्यजीवों की सुरक्षा हमारा संकल्प है।”

लंबे समय से लंबित था प्रस्ताव

ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभयारण्य का प्रस्ताव कई वर्षों से शासन स्तर पर लंबित था। इंदिरा सागर बांध के निर्माण की स्वीकृति को 39 साल हो चुके हैं, लेकिन पर्यावरणीय आपत्तियों और केंद्र सरकार के मानकों के कारण अधिसूचना बार-बार टलती रही।

करीब पांच वर्ष पहले अभयारण्य को स्वीकृति मिलने की संभावना बन चुकी थी, परंतु कालीसिंध लिंक परियोजना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ओंकारेश्वर अभयारण्य बनने का रास्ता साफ हो गया है।

ओंकारेश्वर अभयारण्य की प्रमुख विशेषताएँ

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित अभयारण्य में खंडवा और देवास दोनों वनमंडलों के क्षेत्र शामिल होंगे।

  • खंडवा वनमंडल के अंतर्गत पुनासा, मूंदी, चांदगढ़ और बलडी परिक्षेत्र

  • देवास वनमंडल के अंतर्गत सतवास, कांटाफोड़, पुंजापुरा और उदयनगर परिक्षेत्र

कुल मिलाकर, 61,407 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को इस परियोजना में शामिल किया गया है।

सीएम बोले — मध्यप्रदेश नदियों का मायका है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,

“मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, यहां हर जीव को स्वच्छंद जीवन का अधिकार है।
चीतों के सफल पुनर्स्थापन के बाद अब नौरादेही अभयारण्य में नामीबिया से आए चीते छोड़े जाएंगे।
मगरमच्छ नर्मदा की पारिस्थितिकी को मजबूत करेंगे और जलीय संतुलन बनाए रखेंगे।”

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-announced-omkareshwar-sanctuary-the-area-will-be/article-36815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.