मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहों से बढ़ी घबराहट; रीवा में सुबह 5 बजे से लगी कतारें

रीवा (म.प्र.)

On

सरकार का दावा- ईंधन पर्याप्त, कुक्षी में पेट्रोल 113.13 प्रति लीटर; कई जगह पुलिस तैनात

ईरान-इजराइल तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने अचानक स्थिति बिगाड़ दी है। रीवा में गुरुवार सुबह 5 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जहां लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन को हालात संभालने के लिए कई जगह पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बावजूद इसके, अफवाहों के कारण लोगों में पैनिक बाइंग देखने को मिल रही है, जिससे सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। जबलपुर, दमोह और भोपाल के कुछ पेट्रोल पंपों पर सामान्य से अधिक भीड़ दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर, उज्जैन और धार जैसे क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में रही। सागर और इंदौर में प्रशासन ने निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

रायसेन में हालात को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर सीमा तय कर दी गई है। यहां एक व्यक्ति को अधिकतम 50 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल ही दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि खेती के सीजन के कारण डीजल की मांग पहले से ही अधिक है, ऐसे में अफवाहों ने खपत को और बढ़ा दिया है।

इसी बीच, धार जिले के कुक्षी में नायरा पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमत ₹113.13 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है, जबकि डीजल ₹96 प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि सरकारी कंपनियों के पंपों पर कीमतें अपेक्षाकृत कम बनी हुई हैं।

पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां एक पंप पर 20 हजार लीटर तक ईंधन की बिक्री होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 40-45 हजार लीटर तक पहुंच गई है। इस अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने की स्थिति भी बनी।

राज्य सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव के बीच इस तरह की अफवाहें बाजार और आम लोगों दोनों पर असर डालती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By Nitin Trivedi

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहों से बढ़ी घबराहट; रीवा में सुबह 5 बजे से लगी कतारें

रीवा (म.प्र.)

ईरान-इजराइल तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने अचानक स्थिति बिगाड़ दी है। रीवा में गुरुवार सुबह 5 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जहां लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन को हालात संभालने के लिए कई जगह पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बावजूद इसके, अफवाहों के कारण लोगों में पैनिक बाइंग देखने को मिल रही है, जिससे सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। जबलपुर, दमोह और भोपाल के कुछ पेट्रोल पंपों पर सामान्य से अधिक भीड़ दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर, उज्जैन और धार जैसे क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में रही। सागर और इंदौर में प्रशासन ने निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

रायसेन में हालात को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर सीमा तय कर दी गई है। यहां एक व्यक्ति को अधिकतम 50 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल ही दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि खेती के सीजन के कारण डीजल की मांग पहले से ही अधिक है, ऐसे में अफवाहों ने खपत को और बढ़ा दिया है।

इसी बीच, धार जिले के कुक्षी में नायरा पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमत ₹113.13 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है, जबकि डीजल ₹96 प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि सरकारी कंपनियों के पंपों पर कीमतें अपेक्षाकृत कम बनी हुई हैं।

पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां एक पंप पर 20 हजार लीटर तक ईंधन की बिक्री होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 40-45 हजार लीटर तक पहुंच गई है। इस अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने की स्थिति भी बनी।

राज्य सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव के बीच इस तरह की अफवाहें बाजार और आम लोगों दोनों पर असर डालती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crowd-at-petrol-pumps-in-madhya-pradesh-rumors-increased-panic/article-49097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.