महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, त्रिपुंड-त्रिनेत्र से हुआ विशेष श्रृंगार

उज्जैन (म.प्र.)

By Rohit.P
On

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 16 मई की भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए।

Mahakal Bhasma Aarti: 16 मई को उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में भक्ति और श्रद्धा का खास माहौल देखा गया। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद विधिपूर्वक भगवान महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। इस मौके पर भगवान का आकर्षक और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

जैसे ही मंदिर के पट खोले गए, पुजारी सबसे पहले गर्भगृह में विराजमान सभी देवी-देवताओं का पूजन करने लगे। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक पूजा हुई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गर्भगृह में वैदिक मंत्रों का जाप और घंटियों की ध्वनि गूंजती रही। भांग, चंदन और सुगंधित पुष्पों से भगवान का खास श्रृंगार किया गया। माथे पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित कर बाबा महाकाल को दिव्य स्वरूप दिया गया।

भस्म अर्पण का कार्य शुरू होने से पहले पहले घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़ों से ढंककर विधि के अनुसार भस्म लगाई गई। आगे चलकर भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और अलग-अलग प्रकार की पुष्प मालाएं अर्पित की गईं। गर्भगृह का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। भस्म आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु लगातार बाबा महाकाल के जयकारे लगाते रहे।

सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कई श्रद्धालु तो देर रात से ही मंदिर पहुंच गए थे। नंदी महाराज के दर्शन के लिए भी लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु नंदी महाराज के कान के पास जाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते नजर आए। मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर भी प्रबंध किए गए थे। शनिवार होने और अमावस्या की तिथि के चलते श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक थी। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयकारों से माहौल गूंजता रहा और सुबह का दृश्य बेहद आध्यात्मिक नजर आया।

Edited By: Rohit.P

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, त्रिपुंड-त्रिनेत्र से हुआ विशेष श्रृंगार

उज्जैन (म.प्र.)

Mahakal Bhasma Aarti: 16 मई को उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में भक्ति और श्रद्धा का खास माहौल देखा गया। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद विधिपूर्वक भगवान महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। इस मौके पर भगवान का आकर्षक और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

जैसे ही मंदिर के पट खोले गए, पुजारी सबसे पहले गर्भगृह में विराजमान सभी देवी-देवताओं का पूजन करने लगे। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक पूजा हुई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गर्भगृह में वैदिक मंत्रों का जाप और घंटियों की ध्वनि गूंजती रही। भांग, चंदन और सुगंधित पुष्पों से भगवान का खास श्रृंगार किया गया। माथे पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित कर बाबा महाकाल को दिव्य स्वरूप दिया गया।

भस्म अर्पण का कार्य शुरू होने से पहले पहले घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़ों से ढंककर विधि के अनुसार भस्म लगाई गई। आगे चलकर भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और अलग-अलग प्रकार की पुष्प मालाएं अर्पित की गईं। गर्भगृह का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। भस्म आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु लगातार बाबा महाकाल के जयकारे लगाते रहे।

सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कई श्रद्धालु तो देर रात से ही मंदिर पहुंच गए थे। नंदी महाराज के दर्शन के लिए भी लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु नंदी महाराज के कान के पास जाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते नजर आए। मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर भी प्रबंध किए गए थे। शनिवार होने और अमावस्या की तिथि के चलते श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक थी। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयकारों से माहौल गूंजता रहा और सुबह का दृश्य बेहद आध्यात्मिक नजर आया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/divine-form-seen-in-mahakals-bhasma-aarti-special-adornment-done/article-53477

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.