किसानों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, बोनस के बाद मुफ्त के दाम में बिजली कनेक्शन

BHOPAL, MP

किसानों के लिए बिजली कनेक्शन को लेकर मोहन यादव सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. किसानों को अब 5 रुपये में स्थायी कनेक्शन मिलेगा.

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में किसानों को 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन दिया जाएगा. राज्य सरकार इस योजना को मध्य क्षेत्र में लागू करने जा रही है. इसके बाद बाकी क्षेत्रों के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया. उन्होंने कहा कि "मध्य प्रदेश में किसानों को 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन दिया जाएगा. राज्य सरकार इस योजना को मध्य क्षेत्र में लागू करने जा रही है."

    '3 साल में 30 लाख किसानों को मिलेंगे सोलर पंप'

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "राज्य सरकार इस माह आने जा रहे बजट में किसानों को सोलर पंप के जरिए बिजली के संकट से छुटकारा दिलाने की योजना बना रही है. सरकार अगले 3 साल में 30 लाख किसानों को सोलर पंप देगी. इसका फायदा यह होगा कि किसानों को दिन में भी बिजली मिल सकेगी."

      अभी चुकाने पड़ते हैं साढ़े 7 हजार रुपये

      प्रदेश में किसानों को अभी बिजली का स्थायी कनेक्शन लेने पर 7 हजार 500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. इसके बाद ही उन्हें बिजली का कनेक्शन मिलता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "पहले गांवों में न तो सड़कें होती थी और न ही बिजली. अब किसानों को दिन में भी बिजली मिल सके, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है. सोलर पंप के माध्यम से किसानों को दिन में भी बिजली देने के प्रयास किए जा रहे हैं."

      Mohan yadav gratitude program
      गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार 
       
      मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड इलाके में भरपूर पानी मिलेगा. सरकार ने जब इस परियोजना को शुरू किया था तब कांग्रेस ने इसमें कई रोड़े डाले लेकिन बीजेपी ने इसे संभव कर दिखाया.

      समर्थन मूल्य बढ़ाने पर जताया आभार

      कार्यक्रम में गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया. कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह चौधरी, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गेहूं की खरीदी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. खरीदी 15 मार्च से 5 मई तक होगी. यदि जरूरत पड़ी तो खरीदी की तारीख को और आगे बढ़ाया जाएगा. गर्मी में खरीद केन्द्रों पर छाया और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

      किसानों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, बोनस के बाद मुफ्त के दाम में बिजली कनेक्शन

      BHOPAL, MP

      मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में किसानों को 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन दिया जाएगा. राज्य सरकार इस योजना को मध्य क्षेत्र में लागू करने जा रही है. इसके बाद बाकी क्षेत्रों के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

      5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन

      मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मान आभार सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया. उन्होंने कहा कि "मध्य प्रदेश में किसानों को 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन दिया जाएगा. राज्य सरकार इस योजना को मध्य क्षेत्र में लागू करने जा रही है."

        '3 साल में 30 लाख किसानों को मिलेंगे सोलर पंप'

        मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "राज्य सरकार इस माह आने जा रहे बजट में किसानों को सोलर पंप के जरिए बिजली के संकट से छुटकारा दिलाने की योजना बना रही है. सरकार अगले 3 साल में 30 लाख किसानों को सोलर पंप देगी. इसका फायदा यह होगा कि किसानों को दिन में भी बिजली मिल सकेगी."

          अभी चुकाने पड़ते हैं साढ़े 7 हजार रुपये

          प्रदेश में किसानों को अभी बिजली का स्थायी कनेक्शन लेने पर 7 हजार 500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. इसके बाद ही उन्हें बिजली का कनेक्शन मिलता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "पहले गांवों में न तो सड़कें होती थी और न ही बिजली. अब किसानों को दिन में भी बिजली मिल सके, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है. सोलर पंप के माध्यम से किसानों को दिन में भी बिजली देने के प्रयास किए जा रहे हैं."

          Mohan yadav gratitude program
          गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार 
           
          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड इलाके में भरपूर पानी मिलेगा. सरकार ने जब इस परियोजना को शुरू किया था तब कांग्रेस ने इसमें कई रोड़े डाले लेकिन बीजेपी ने इसे संभव कर दिखाया.

          समर्थन मूल्य बढ़ाने पर जताया आभार

          कार्यक्रम में गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया. कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह चौधरी, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गेहूं की खरीदी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. खरीदी 15 मार्च से 5 मई तक होगी. यदि जरूरत पड़ी तो खरीदी की तारीख को और आगे बढ़ाया जाएगा. गर्मी में खरीद केन्द्रों पर छाया और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-big-gift-of-mohan-government-after-the-bonus-electricity/article-12385

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.