हमीदिया अस्पताल ठगी मामला: मरीजों की जानकारी लीक करने वाला कर्मचारी लापता, जांच में उलझी पुलिस

भोपाल (म.प्र.)

On

डॉक्टर बनकर परिजनों से वसूली का खुलासा, आउटसोर्स स्टाफ पर शक; पर्चों पर चेतावनी छापने की तैयारी

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से ठगी के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। जनवरी 2026 से अब तक सामने आए इस संगठित ठगी के पैटर्न में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की जांच आगे बढ़ने के बजाय उलझती दिख रही है। सबसे अहम सवाल यह है कि ठग को मरीजों की गोपनीय जानकारी देने वाला अस्पताल कर्मचारी अब तक सामने क्यों नहीं आया।

अब तक कम से कम 10 से अधिक परिवार इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। कोहेफिजा थाने में दर्ज तीन मामलों में 30 हजार रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि ठग जितेंद्र खागरे को मरीजों की स्थिति, वार्ड और परिजनों के मोबाइल नंबर अस्पताल के भीतर से ही उपलब्ध कराए जा रहे थे।

कैसे होता था ठगी का खेल
जांच में सामने आया है कि मरीज की हालत बिगड़ते ही 10 मिनट के भीतर परिजनों को कॉल आ जाता था। कॉल करने वाला खुद को हमीदिया अस्पताल का डॉक्टर बताता और तत्काल इलाज या इंजेक्शन के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये की मांग करता था। इसके बाद यूपीआई या क्यूआर कोड भेजकर रकम वसूली जाती थी।

क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी बैतूल निवासी जितेंद्र खागरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके नेटवर्क से जुड़े अस्पताल कर्मचारियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

जांच के घेरे में सिर्फ आउटसोर्स स्टाफ
इस मामले में जांच को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। पुलिस को करीब 1400 आउटसोर्स कर्मचारियों की जानकारी सौंपी गई है, जिनके कॉल डिटेल और मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे हैं। वहीं, नियमित कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं दी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मांग किए जाने पर विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्थिति से आउटसोर्स कर्मचारी खुद को निशाना बनाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

20% कमीशन का खुलासा
सिक्योरिटी एजेंसी और प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मरीजों की जानकारी देने के बदले कर्मचारियों को 20 प्रतिशत तक कमीशन दिया जा रहा था। नेटवर्क की जड़ें स्त्री रोग, पीडियाट्रिक और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग तक फैली होने की आशंका है। करीब सात कर्मचारियों की संलिप्तता की संभावना जताई गई है।

अस्पताल प्रबंधन की तैयारी
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने बताया कि ठगी रोकने के लिए पर्चों और एडमिशन फॉर्म पर स्पष्ट चेतावनी छापी जाएगी। अस्पताल परिसर में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें लिखा होगा कि कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी इलाज के बदले अतिरिक्त पैसे नहीं मांगता।

उन्होंने मरीजों और परिजनों से अपील की है कि यदि कोई खुद को अस्पताल से जुड़ा बताकर पैसे मांगे, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या अस्पताल सुरक्षा को सूचना दें।

फिलहाल, पुलिस आरोपी के संपर्कों और अस्पताल के भीतर की कड़ी को जोड़ने में जुटी है। आने वाले दिनों में जांच का दायरा बढ़ने और ठगी नेटवर्क के पूरे खुलासे की उम्मीद है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hamidia-hospital-fraud-case-employee-who-leaked-patients-information-missing/article-45693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.