भोपाल फैक्ट्री में तिलक-बिंदी विवाद, विरोध में उतरी हिंदू उत्सव समिति

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल फैक्ट्री विवाद में धार्मिक प्रतीकों पर रोक से नाराजगी, कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शनड्रेस कोड के नाम पर धार्मिक पहचान पर रोक का मामला तूल पकड़ गया है।कर्मचारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे संगठन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी फैक्ट्री के ड्रेस कोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एमपी नगर स्थित कंपनी में कर्मचारियों को तिलक, बिंदी और अन्य धार्मिक प्रतीक पहनकर आने पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद मामला तेजी से गरमा गया। विरोध में हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और फैक्ट्री पहुंचकर प्रदर्शन किया।

गुरुवार को हुए इस विरोध प्रदर्शन में समिति के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के समर्थन में तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा। संगठन ने इस फैसले को धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

कर्मचारियों में नाराजगी
फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने बताया कि तिलक और कलावा पहनकर आने पर उसे अंदर जाने से रोक दिया गया।इस घटना के बाद कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया। कई कर्मचारियों ने इसे व्यक्तिगत आस्था में हस्तक्षेप बताया और कंपनी के फैसले पर आपत्ति जताई।

विरोध और प्रदर्शन
हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले बीडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वे फैक्ट्री के बाहर जुटे और विरोध दर्ज कराया।समिति ने चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया, तो कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम शुरू की जाएगी।

कंपनी का पक्ष
फैक्ट्री प्रबंधन ने इस फैसले के पीछे तकनीकी कारण बताए हैं।मैनेजर वीएस राजपूत ने कहा कि कुछ वस्तुओं के इस्तेमाल से प्रोडक्ट क्वालिटी प्रभावित होने की आशंका रहती है, इसलिए यह सर्कुलर जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिए कि कर्मचारियों और संगठन की आपत्तियों को देखते हुए इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

भोपाल में इससे पहले भी ड्रेस कोड और धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं।हाल के महीनों में ऐसे मामलों में संगठनों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे छोटे प्रशासनिक फैसले भी बड़े विवाद का रूप ले रहे हैं।

फिलहाल मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है और दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं।अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन क्या कदम उठाता है और कंपनी अपने आदेश में बदलाव करती है या नहीं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2026 By Nitin Trivedi

भोपाल फैक्ट्री में तिलक-बिंदी विवाद, विरोध में उतरी हिंदू उत्सव समिति

भोपाल (म.प्र.)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी फैक्ट्री के ड्रेस कोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एमपी नगर स्थित कंपनी में कर्मचारियों को तिलक, बिंदी और अन्य धार्मिक प्रतीक पहनकर आने पर रोक लगाने का नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद मामला तेजी से गरमा गया। विरोध में हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और फैक्ट्री पहुंचकर प्रदर्शन किया।

गुरुवार को हुए इस विरोध प्रदर्शन में समिति के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के समर्थन में तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा। संगठन ने इस फैसले को धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

कर्मचारियों में नाराजगी
फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने बताया कि तिलक और कलावा पहनकर आने पर उसे अंदर जाने से रोक दिया गया।इस घटना के बाद कर्मचारियों में असंतोष बढ़ गया। कई कर्मचारियों ने इसे व्यक्तिगत आस्था में हस्तक्षेप बताया और कंपनी के फैसले पर आपत्ति जताई।

विरोध और प्रदर्शन
हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले बीडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद वे फैक्ट्री के बाहर जुटे और विरोध दर्ज कराया।समिति ने चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया, तो कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम शुरू की जाएगी।

कंपनी का पक्ष
फैक्ट्री प्रबंधन ने इस फैसले के पीछे तकनीकी कारण बताए हैं।मैनेजर वीएस राजपूत ने कहा कि कुछ वस्तुओं के इस्तेमाल से प्रोडक्ट क्वालिटी प्रभावित होने की आशंका रहती है, इसलिए यह सर्कुलर जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिए कि कर्मचारियों और संगठन की आपत्तियों को देखते हुए इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

भोपाल में इससे पहले भी ड्रेस कोड और धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं।हाल के महीनों में ऐसे मामलों में संगठनों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे छोटे प्रशासनिक फैसले भी बड़े विवाद का रूप ले रहे हैं।

फिलहाल मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है और दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं।अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन क्या कदम उठाता है और कंपनी अपने आदेश में बदलाव करती है या नहीं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hindu-utsav-committee-came-out-to-protest-against-tilak-bindi-controversy/article-52018

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.