राजगढ़ में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, दोनों पहले से थे विवाहित

Rajgarh

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह दुखद मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के अचलपुरा गांव का है। दोनों शव पेड़ से लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान राधेश्याम तंवर और मंजुबाई के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पहले से शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि राधेश्याम की पत्नी उसे छोड़ चुकी थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। वहीं, मंजुबाई की शादी दो साल पहले राजस्थान में हुई थी और वह हाल ही में अपने मायके अचलपुरा आई हुई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राधेश्याम और मंजुबाई की पहचान कुछ माह पूर्व हुई थी, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई। बीते दिनों दोनों गांव से लापता हो गए थे और शुक्रवार को उनका शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण इस त्रासदी को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रेम संबंध और सामाजिक दबाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, दोनों पहले से थे विवाहित

Rajgarh

मृतकों की पहचान राधेश्याम तंवर और मंजुबाई के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पहले से शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि राधेश्याम की पत्नी उसे छोड़ चुकी थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। वहीं, मंजुबाई की शादी दो साल पहले राजस्थान में हुई थी और वह हाल ही में अपने मायके अचलपुरा आई हुई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राधेश्याम और मंजुबाई की पहचान कुछ माह पूर्व हुई थी, जो समय के साथ प्रेम संबंध में बदल गई। बीते दिनों दोनों गांव से लापता हो गए थे और शुक्रवार को उनका शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण इस त्रासदी को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रेम संबंध और सामाजिक दबाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-rajgarh-the-couples-suicide-by-hanging-from-a-tree/article-19401

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.