मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेटियों संग किया पौधारोपण

Bhopal

मध्यप्रदेश में 2 मई को ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना दिवस’ को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के स्टेट हैंगर परिसर में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटियां ही हमारी महालक्ष्मी हैं, वे घर-परिवार और समाज की सच्ची रौनक हैं।”

 मुख्यमंत्री ने आम, आंवला, संतरा और नींबू के पौधे बेटियों के साथ लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल उसी ममता से करें, जैसी वे अपनी संतान की करते हैं।

लाड़ली लक्ष्मी योजना: बेटियों के भविष्य की सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 से लागू लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिका जन्म को बढ़ावा देने, लिंगानुपात में सुधार लाने और बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और विवाह तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे माता-पिता बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि गर्व समझें।

छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि की विस्तृत व्यवस्था

योजना के अंतर्गत:

  • कक्षा 6वीं में प्रवेश पर: ₹2,000

  • कक्षा 9वीं में प्रवेश पर: ₹4,000

  • कक्षा 11वीं व 12वीं में: ₹6,000-₹6,000

  • स्नातक या व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश पर: ₹25,000 दो किश्तों में

  • 21 वर्ष की आयु पर: ₹1 लाख की राशि, बशर्ते बालिका 12वीं पास कर चुकी हो और विवाह तय न्यूनतम आयु के बाद हुआ हो।

अब तक इस योजना के तहत 50.45 लाख बालिकाओं का पंजीयन किया जा चुका है, और 12.85 लाख से अधिक बेटियों को ₹648.63 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है।

‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ बना बेटियों के सम्मान का प्रतीक

कार्यक्रम में आईं बालिकाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फूल देकर स्वागत किया और उनके साथ पौधारोपण में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए पढ़ाई में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और आश्वस्त किया कि सरकार उनके हर सपने को साकार करने में उनके साथ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन ने बेटियों के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया गया ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेटियों संग किया पौधारोपण

Bhopal

 मुख्यमंत्री ने आम, आंवला, संतरा और नींबू के पौधे बेटियों के साथ लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल उसी ममता से करें, जैसी वे अपनी संतान की करते हैं।

लाड़ली लक्ष्मी योजना: बेटियों के भविष्य की सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 से लागू लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिका जन्म को बढ़ावा देने, लिंगानुपात में सुधार लाने और बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत राज्य सरकार बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और विवाह तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे माता-पिता बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि गर्व समझें।

छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि की विस्तृत व्यवस्था

योजना के अंतर्गत:

  • कक्षा 6वीं में प्रवेश पर: ₹2,000

  • कक्षा 9वीं में प्रवेश पर: ₹4,000

  • कक्षा 11वीं व 12वीं में: ₹6,000-₹6,000

  • स्नातक या व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश पर: ₹25,000 दो किश्तों में

  • 21 वर्ष की आयु पर: ₹1 लाख की राशि, बशर्ते बालिका 12वीं पास कर चुकी हो और विवाह तय न्यूनतम आयु के बाद हुआ हो।

अब तक इस योजना के तहत 50.45 लाख बालिकाओं का पंजीयन किया जा चुका है, और 12.85 लाख से अधिक बेटियों को ₹648.63 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है।

‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ बना बेटियों के सम्मान का प्रतीक

कार्यक्रम में आईं बालिकाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फूल देकर स्वागत किया और उनके साथ पौधारोपण में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए पढ़ाई में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और आश्वस्त किया कि सरकार उनके हर सपने को साकार करने में उनके साथ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन ने बेटियों के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ladli-laxmi-utsav-cm-dr-mohan-yadav-celebrated-saplings-with/article-19403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.