मध्यप्रदेश में मानसून का विदाई दौर, अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना; भोपाल समेत 20 जिलों में गिरा पानी

BHOPAL, MP

मानसून विदाई के बीच मध्यप्रदेश में रविवार को बारिश ने लोगों को भीगा दिया। भोपाल, रायसेन, सागर, बैतूल और अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई। भोपाल में ढाई इंच और बैतूल में दो इंच से अधिक पानी गिरा। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी का दौर रहेगा, जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग शुष्क रहेगा। फिलहाल किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

रविवार को तेज बारिश की वजह से भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। भदभदा और कलियासोत डैम के गेट भी रात में खोलने पड़े। रायसेन जिला अस्पताल परिसर में एक घंटे की तेज बारिश के बाद करीब आधा फीट पानी भर गया, जिससे वहां तालाब जैसी स्थिति बन गई। वहीं, मंदिरों और भंडारों में भी पानी भरने के कारण आयोजन प्रभावित हुए।

मानसून की वापसी और विदाई का हाल

प्रदेश के 12 जिलों से अब तक मानसून विदा हो चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अक्टूबर तक शेष जिलों से भी मानसून विदाई ले लेगा। पिछले सीजन में मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी।

सबसे अधिक बारिश इस बार गुना में हुई, जहां 65.6 इंच पानी गिरा। मंडला और रायसेन में 62 इंच से अधिक, श्योपुर और अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।

अक्टूबर में प्रमुख शहरों का मौसम

  • भोपाल: अधिकतम तापमान औसतन 32.7°C, न्यूनतम 19.1°C। पिछले 10 साल में अक्टूबर में तापमान 33°C पार कई बार गया।

  • इंदौर: दिन का तापमान 35-36°C, रात का 14-16°C। वर्ष 1999 में न्यूनतम तापमान 6.2°C रिकॉर्ड।

  • ग्वालियर: अक्टूबर में अधिकतम तापमान 35-39°C। वर्ष 1994 में 40.1°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि विदाई के दौरान प्रदेश में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा, जबकि नया मौसम सिस्टम बनने पर बारिश की गति प्रभावित हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में मानसून का विदाई दौर, अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना; भोपाल समेत 20 जिलों में गिरा पानी

BHOPAL, MP

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी का दौर रहेगा, जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग शुष्क रहेगा। फिलहाल किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

रविवार को तेज बारिश की वजह से भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। भदभदा और कलियासोत डैम के गेट भी रात में खोलने पड़े। रायसेन जिला अस्पताल परिसर में एक घंटे की तेज बारिश के बाद करीब आधा फीट पानी भर गया, जिससे वहां तालाब जैसी स्थिति बन गई। वहीं, मंदिरों और भंडारों में भी पानी भरने के कारण आयोजन प्रभावित हुए।

मानसून की वापसी और विदाई का हाल

प्रदेश के 12 जिलों से अब तक मानसून विदा हो चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अक्टूबर तक शेष जिलों से भी मानसून विदाई ले लेगा। पिछले सीजन में मानसून ने 16 जून को मध्यप्रदेश में दस्तक दी थी।

सबसे अधिक बारिश इस बार गुना में हुई, जहां 65.6 इंच पानी गिरा। मंडला और रायसेन में 62 इंच से अधिक, श्योपुर और अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।

अक्टूबर में प्रमुख शहरों का मौसम

  • भोपाल: अधिकतम तापमान औसतन 32.7°C, न्यूनतम 19.1°C। पिछले 10 साल में अक्टूबर में तापमान 33°C पार कई बार गया।

  • इंदौर: दिन का तापमान 35-36°C, रात का 14-16°C। वर्ष 1999 में न्यूनतम तापमान 6.2°C रिकॉर्ड।

  • ग्वालियर: अक्टूबर में अधिकतम तापमान 35-39°C। वर्ष 1994 में 40.1°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि विदाई के दौरान प्रदेश में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा, जबकि नया मौसम सिस्टम बनने पर बारिश की गति प्रभावित हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/monsoon-farewell-in-madhya-pradesh-the-possibility-of-light-rain/article-34834

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.