MPPSC 2025 मेंस परीक्षा पर नई अड़चन: 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही संभव

भोपाल (म.प्र.)

On

हाईकोर्ट की रोक, अभ्यर्थियों की बढ़ती नाराजगी और व्यवस्थागत चुनौतियां बना रही मेंस परीक्षा का आयोजन मुश्किल

इंदौर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 अब 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही आयोजित हो पाएगी। आयोग ने 2026 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 26 अप्रैल तय की है। इस स्थिति में 2025 की मेंस परीक्षा अप्रैल से पहले कराना लगभग असंभव माना जा रहा है। मामला फिलहाल हाईकोर्ट की रोक के कारण अटका हुआ है और सुनवाई की संभावना 10 फरवरी को है।

जानकारों का कहना है कि 10 फरवरी को यदि सुनवाई होती है तो आयोग कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखकर मेंस परीक्षा कराने की अनुमति मांगेगा। हालांकि, अनुमति मिलने के बाद भी, परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंत या मई 2026 से पहले करना कठिन होगा।

तीन प्रमुख कारण बन रहे बाधक

  1. वर्तमान परीक्षा कैलेंडर: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन पहले 9 जून 2025 को होना था। कोर्ट की रोक के कारण अब तक नई तारीख घोषित नहीं हो सकी।

  2. अभ्यर्थियों की संख्या और व्यवस्थाएं: मार्च में स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) में लगभग 1.46 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, 26 अप्रैल को 2026 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में करीब 2 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। ऐसे में फॉर्म सबमिशन, केंद्र निर्धारण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कम से कम दो महीने की आवश्यकता होगी।

  3. कोर्ट केस और कानूनी प्रक्रिया: हाईकोर्ट की रोक के कारण अभी तक आयोग अपनी तैयारी पूरी नहीं कर सका है।

पिछले वर्षों में मेंस परीक्षा में लगातार देरी देखी गई है। 2020 की चयन सूची फरवरी 2023 में जारी हुई, 2021 की जून 2024 और 2022 की फरवरी 2025 में। इन वर्षों में देरी 1.5 से 2 साल तक रही, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष बढ़ा है।

एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग फरवरी में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष कोर्ट में रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और आयोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अभ्यर्थियों की मेहनत और समय का उचित सम्मान किया जाए।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस देरी का असर केवल अभ्यर्थियों पर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया और आगामी भर्ती पर भी पड़ रहा है। लंबे समय तक चयन सूची न आने के कारण योग्य उम्मीदवारों का करियर प्रभावित हो रहा है।

अभ्यर्थी संघों का कहना है कि लगातार देरी और अनिश्चितता उनके मनोबल पर असर डाल रही है। उन्होंने आयोग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द परीक्षा तिथियों की घोषणा कर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

हाईकोर्ट की 10 फरवरी की सुनवाई के बाद ही आयोग की ओर से 2025 मेंस परीक्षा की संभावित तिथियों का खुलासा होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोर्ट अनुमति देती है तो भी व्यवस्थागत कारणों से परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंत या मई 2026 से पहले संभव नहीं होगा।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-hurdle-on-mppsc-2025-mains-exam-possible-only-after/article-44056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.