त्रिशूल–त्रिनेत्र से सजा बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप, घर बैठे करें दर्शन

Dharm, Desk

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भोर की बेला में होने वाली भस्म आरती भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। बुधवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले, जिसके साथ ही जय श्री महाकाल के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

विशेष श्रृंगार में दर्शन

आज की भस्म आरती में भगवान महाकाल का त्रिशूल और त्रिनेत्र के प्रतीकात्मक भाव के साथ दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर उन्हें अलौकिक रूप प्रदान किया गया, जो शिव के संहारक और कल्याणकारी स्वरूप का प्रतीक है।

पंचामृत से अभिषेक

कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का

  • जल से अभिषेक

  • दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया।

मंत्रोच्चार और वैदिक ऋचाओं के बीच पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

भस्म आरती की विधि

भस्म अर्पण से पूर्व

  • प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया

  • भगवान का ध्यान और कपूर आरती संपन्न हुई

  • इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई

भस्म आरती के पश्चात बाबा को

  • शेषनाग का रजत मुकुट

  • रजत मुण्डमाल

  • रुद्राक्ष की माला

  • और सुगंधित पुष्पों की भव्य मालाएं अर्पित की गईं।
    आभूषणों और फूलों से सजे बाबा महाकाल अत्यंत मनोहारी स्वरूप में विराजमान हुए।

श्रद्धालुओं का सैलाब

अल सुबह आयोजित इस दिव्य आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान के समीप अपनी मनोकामनाएं भी प्रकट कीं।
जय श्री महाकाल” के गगनभेदी जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

घर बैठे करें दर्शन

जो श्रद्धालु उज्जैन नहीं पहुंच पाए, वे श्री महाकालेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव दर्शन कर बाबा के दिव्य स्वरूप के साक्षी बन सकते हैं।

baba mahkal ji

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By दैनिक जागरण

त्रिशूल–त्रिनेत्र से सजा बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप, घर बैठे करें दर्शन

Dharm, Desk

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भोर की बेला में होने वाली भस्म आरती भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। बुधवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले, जिसके साथ ही जय श्री महाकाल के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

विशेष श्रृंगार में दर्शन

आज की भस्म आरती में भगवान महाकाल का त्रिशूल और त्रिनेत्र के प्रतीकात्मक भाव के साथ दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर उन्हें अलौकिक रूप प्रदान किया गया, जो शिव के संहारक और कल्याणकारी स्वरूप का प्रतीक है।

पंचामृत से अभिषेक

कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का

  • जल से अभिषेक

  • दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया।

मंत्रोच्चार और वैदिक ऋचाओं के बीच पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

भस्म आरती की विधि

भस्म अर्पण से पूर्व

  • प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया

  • भगवान का ध्यान और कपूर आरती संपन्न हुई

  • इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई

भस्म आरती के पश्चात बाबा को

  • शेषनाग का रजत मुकुट

  • रजत मुण्डमाल

  • रुद्राक्ष की माला

  • और सुगंधित पुष्पों की भव्य मालाएं अर्पित की गईं।
    आभूषणों और फूलों से सजे बाबा महाकाल अत्यंत मनोहारी स्वरूप में विराजमान हुए।

श्रद्धालुओं का सैलाब

अल सुबह आयोजित इस दिव्य आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान के समीप अपनी मनोकामनाएं भी प्रकट कीं।
जय श्री महाकाल” के गगनभेदी जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

घर बैठे करें दर्शन

जो श्रद्धालु उज्जैन नहीं पहुंच पाए, वे श्री महाकालेश्वर मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव दर्शन कर बाबा के दिव्य स्वरूप के साक्षी बन सकते हैं।

baba mahkal ji

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/see-the-divine-form-of-baba-mahakal-decorated-with-trishul-trinetra/article-40854

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.